Notification Icon
Hindi Newsखेल न्यूज़Fifa World Cup 2022 Portugal coach Santos leaves job after World Cup exit

फीफा वर्ल्ड कप 2022: क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ हार के बाद पुर्तगाल के कोच सांतोस ने छोड़ा अपना पद

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पुर्तगाल के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को के खिलाफ मिली हार के बाद कोच फर्नांडो सांतोस ने अपना पद छोड़ दिया है। पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई थी।

Namita Shukla रॉयटर्स, लिसबनFri, 16 Dec 2022 12:45 AM
share Share

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पुर्तगाल की टीम को क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और इस हार के साथ ही पुर्तगाल का फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सफर खत्म हो गया था। इस हार के बाद पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पुर्तगीज फुटबॉल फेडरेशन (एफपीएफ) ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी। क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल को मोरक्को के खिलाफ 0-1 से हार झेलनी पड़ी थी। 

सांतोस ने वर्ल्ड कप 2022 के दौरान स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बेंच पर बैठाया था, जिसके चलते उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। सांतोस 2014 में पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कोच बने थे। उनके कार्यकाल में पुर्तगाल ने 109 मैच खेले, जिसमें से 76 जीते, 23 ड्रॉ कराए जबकि 23 मैच गंवाए। उनके कार्यकाल में पुर्तगाल का विनिंग परसेंट 61.14 रहा। 

उनके कार्यकाल में पुर्तगाल एक बार यूरो चैम्पियन बना, जबकि इसके बाद वर्ल्ड कप में एक बार राउंड 16 में बाहर हुआ, फिर यूरो कप में राउंड 16 में बाहर हुआ और फिर इस वर्ल्ड कप में क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गया।
 

ये भी पढ़े: FIFA सेमीफाइनल में हार पचा नहीं पा रहे मोरक्को के फैन, फ्रांस के फैन्स से झड़प; सड़कों पर उपद्रव
ये भी पढ़े:FIFA WORLD CUP 2022: ये होती है खेलभावना, मैच के बाद एमबाप्पे और हकीमी ने बदली जर्सी- Video

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें