Notification Icon
Hindi Newsखेल न्यूज़FIFA World Cup 2022 Lionel Messi magic in final match Argentina first goal

FIFA World Cup 2022: लियोनल मेसी का चला जादू, फाइनल मुकाबले में दागा शानदार गोल

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने 23वें मिनट में पेनल्टी पर शानदार गोल दागा। यह इस टूर्नामेंट में मेसी का छठा रहा। मेसी को यह पेनल्टी उस वक्त मिली जब फ्रांस के डेम्बेले ने एंजेल डि मारिया पर फाउल कर दिया।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, लुसैलSun, 18 Dec 2022 04:49 PM
share Share

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का जादू फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में भी चल गया। मेसी ने फ्रांस के खिलाफ पहला गोल करके अपनी टीम को 1-0 से बढ़ दिला दी। उन्होंने 23वें मिनट में पेनल्टी पर शानदार गोल दागा। यह इस टूर्नामेंट में मेसी का छठा रहा। मेसी को यह पेनल्टी उस वक्त मिली जब फ्रांस के डेम्बेले ने एंजेल डि मारिया पर फाउल कर दिया।

फीफा 2022 में मेसी इस छठे गोल के साथ ही सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह जानना दिलचस्प है कि 6 में 4 गोल मेसी ने पेनल्टी पर ही मारे हैं। इससे पहले एम्बापे भी 5 गोल दागकर मेसी के बराबर चल रहे थे। इन दोनों के अलावा अर्जेंटीना के स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज और फ्रांस के सेंटर फॉरवर्ड ओलिविए जिरू ने 4-4 गोल दागे हैं। इस तरह कुल चार खिलाड़ी गोल्डन बूट की रेस में बने हुए हैं।

2-2 से बराबर मुकाबला
लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना ने गत चैम्पियन फ्रांस के खिलाफ विश्व कप फाइनल में हाफटाइम तक 2.0 से बढ़त बना चुकी थी। लेकिन सेकंड हॉफ में फ्रांस के एम्बापे ने 2 गोल दागकर मुकाबला 2--2 से बराबर कर दिया है। अगर मेसी की बात करें तो उन्होंने 23वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल किया था। इसके 13 मिनट बाद एंजेल डि मारिया ने दूसरा गोल दागा। मेसी के अब विश्व कप में पेले के समान 12 गोल हो गए हैं।

मेसी एक ही विश्व कप में ग्रुप चरण और नॉकआउट चरण के हर मैच में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। मेस्सी का यह रिकॉर्ड 26वां विश्व कप मैच है और उन्होंने जर्मनी के लोथार मथाउस का रिकॉर्ड तोड़ा। वह 2006 से अब तक 5 विश्व कप में 11 गोल कर चुके हैं। आज के फाइनल मुकाबले में मेसी पूरी लय में नजर आ रहे हैं। फैन्स को उम्मीद है कि मेसी कुछ और गोल भी दाग सकते हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें