CWG 2022: माइटी ऑस्ट्रेलिया ने भारत के गोल्ड जीतने के सपने को तोड़ा, फाइनल में 0-7 से मिली शर्मनाक हार; तीसरी बार जीता रजत पदक
Commonwealth Games 2022 भारतीय पुरुष हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 0-7 से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम फाइनल में एक भी गोल नहीं कर सकी।

छह बार के गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुष हॉकी के फाइनल में 7-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। गेम के शुरू होने से खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत पर हावी रही। भारत ने कई बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन असफलर रहे। ऑस्ट्रेलिया ने हाफ टाइम तक 5 गोल करके अपनी जीत पक्की कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया के CWG में अब 7 स्वर्ण पदक हो गए हैं, जबकि भारत का ये तीसरा रजत पदक है।
वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पहले मैच में घाना को 11-0 से हराकर अपने अभियान की दमदार शुरुआत की थी। इसके बाद भारतीय टीम को दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 4-4 से ड्रॉ पर रोका था। भारत ने कनाडा को 8-0 से रौंदा था। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 (दिल्ली) और 2014 (ग्लास्गो) में रजत पदक जीतना रहा है। इसके अलावा भारतीय टीम चार मौकों पर चौथे स्थान पर रही है।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरी बार फाइनल में पहुंचा था। लेकिन इस बार भी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। भारत गोल्ड कोस्ट में 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में में चौथे स्थान पर रहा था।
सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी... CWG 2022 ब्रोन्ज मेडल जीतने के बाद महिला हॉकी टीम का डांस वायरल, देखकर बन
राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार 1998 में हॉकी को शामिल किया गया। इसके बाद 1998 से 2022 तक हर बार ऑस्ट्रेलियन टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा बनाते हुए अब तक सभी सात स्वर्ण पदक जीते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।