Notification Icon
Hindi Newsखेल न्यूज़Sachin Khilari won silver medal in shot put F46 Paris Paralympics 2024

सचिन सर्जेराव खिलारी ने शॉटपुट में जीता रजत पदक, पेरिस पैरालंपिक में भारत को मिला 21वां मेडल

  • भारत के सचिन सरजेराव खिलाड़ी ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की शॉटपुट (एफ46) स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड 16.32 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने टोक्यो पैरालंपिक में जीता स्वर्ण बरकरार रखा। क्रोएशिया के लुका बाकोविच ने कांस्य पदक जीता।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानWed, 4 Sep 2024 09:31 AM
share Share

पेरिस पैरालंपिक के सातवें दिन भारत को सचिन खिलारी ने पहला पदक दिलाया। सचिन सर्जेराव खिलारी ने पुरुषों के शॉट पुट (F46) में सिल्वर मेडल जीता। 34 वर्ष के खिलाड़ी ने दूसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। उन्होंने मई में जापान में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। सचिन के इस मेडल के साथ ही भारत के पदकों की संख्या 21 पहुंच गई है। पेरिस पैरालंपिक में भारत अब तक 3 गोल्ड, 7 स‍िल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। इस स्पर्धा में अन्य दो भारतीय मोहम्मद यासर और रोहित कुमार क्रमशः 8वें और 9वें स्थान पर रहे।

पैरालंपिक में पुरुषों की शॉटपुट (एफ46) स्पर्धा के फाइनल में सचिन सरजेराव खिलारी ने अपने दूसरे प्रयास में 16.32 मीटर का थ्रो किया और रजत पदक अपने नाम किया। कनाडा के ग्रेग स्टीवर्ट ने इस इवेट में गोल्ड जीता। उन्होंने 16.38 मीटर का थ्रो किया। क्रोएशिया के बाकोविक लुका ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 16.27 मीटर का थ्रो किया। सचिन का रजत पदक पेरिस पैरालंपिक में एथलेटिक्स में भारत का 11वां मेडल है। उन्होंने चीन में एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

ये भी पढ़े:भारत ने अपने ही टोक्यो के रिकॉर्ड को किया चूर-चूर, पैरालंपिक में रचा इतिहास

एफ46 श्रेणी में वे खिलाड़ी होते हैं जिनकी भुजाओं में कमजोरी है, मांसपेशियों की शक्ति क्षीण है या भुजाओं में निष्क्रिय गति की सीमा क्षीण है। ऐसे एथलीट खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें