Notification Icon
Hindi Newsखेल न्यूज़Paralympics 2024 Day 3 August 31 India Schedule What are the medal events today

पेरिस पैरालंपिक के तीसरे दिन कैसा होगा भारत का शेड्यूल, कितने मेडल दांव पर?

Paralympics 2024 Day 3 India Schedule- पेरिस पैरालंपिक का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन भारत को कई मेडल की उम्मीद रहेगी। प्रवीन कुमार जैवलिन का मेडल इवेंट खेलेंगे, वहीं उनके अलावा तीरंदाजी में शीतल देवी भी एक्शन में होगी।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 31 Aug 2024 03:20 AM
share Share

Paralympics 2024 Day 3 August 31 India Schedule- पेरिस पैरालंपिक में शूटिंग में तीन मेडल जीतने के बाद भारतीय दल की नजरें आज यानी 31 अगस्त को भी इस इवेंट में कई मडेल पर रहने वाली है। भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक का दूसरा दिन शानदार रहा था, टीम ने 1 गोल्ड समेत कुल चार मेडल जीते थे। तीसरे दिन भी भारतीय दल इसी रफ्तार से आगे बढ़ना चाहेगा। आज रुबीना फ्रांसिस और स्वरूप महावीर उनहालकर जब शूटिंग रेंज में कदम रखेंगे, तो उनके कंधों पर एक बार फिर से पदक की बड़ी उम्मीदें होंगी। इसके अलावा जैवलिन थ्रो में प्रवीन कुमार भी मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे और तीरंदाजी में शीतल देवी भी एक्शन में होंगी। आईए एक नजर डालते हैं, भारत के 31 अगस्त के शेड्यू पर-

ये भी पढ़े:अवनि के गोल्ड के साथ भारत ने मेडल टैली में लगाई लंबी छलांग, चीन टॉप पर

पेरिस पैरालंपिक 2024 इंडिया शेड्यूल 31 अगस्त-

पैरा बैडमिंटन

12 बजे: महिला एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में मंदीप कौर बनाम सेलिन ऑरली विनोट (ऑस्ट्रेलिया)

पैरा शूटिंग

1 बजे: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 क्वालिफिकेशन में स्वरूप महावीर उन्हालकर

पैरा बैडमिंटन

1:20 बजे: पुरुष एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में नितेश कुमार बनाम मोंगखोन बन्सन (थाईलैंड)

पैरा साइकिलिंग ट्रैक

1:30 बजे: महिला C1-3 500 मीटर टाइम ट्रायल - क्वालीफाइंग में ज्योति गडेरिया

1:49 बजे: पुरुष C1-3 1000 मीटर टाइम ट्रायल - क्वालीफाइंग में अरशद शेख

पैरा बैडमिंटन

2 बजे: पुरुष एकल SL3 ग्रुप प्ले स्टेज में मनोज सरकार बनाम जियानयुआन यांग (चीन)

2:40 बजे: सुकांत कदम बनाम सिरीपोंग टीमारोम (थाईलैंड) पुरुष एकल SL4 ग्रुप प्ले स्टेज

पैरा रोइंग

2:40 PM: अनीता/नारायण कोंगनापल्ले PR3 मिक्स्ड डबल स्कल्स रेपेचेज में

पैरा बैडमिंटन

3:20 PM: तरुण बनाम लुकास माजुर (फ्रांस) पुरुष एकल SL4 ग्रुप प्ले स्टेज में

पैरा शूटिंग

3:30 PM: रुबीना फ्रांसिस महिला 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 क्वालिफिकेशन में

3:45 PM: स्वरूप महावीर उन्हालकर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 फाइनल में (अगर क्वालिफ़ाई किया गया)

पैरा बैडमिंटन

4 बजे: मनीषा रामदास बनाम किउ ज़िया यांग (चीन) महिला एकल SU5 ग्रुप प्ले स्टेज

पैरा साइकिलिंग ट्रैक

5:10 बजे: ज्योति गडेरिया महिला C1-3 500 मीटर टाइम ट्रायल मेडल इवेंट्स में (यदि योग्य हैं)

5:37 बजे: अरशद शेख पुरुष C1-3 1000 मीटर टाइम ट्रायल - C2 मेडल इवेंट में (यदि योग्य हैं)

पैरा शूटिंग

6:15 बजे: रुबीना फ्रांसिस महिला 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 फ़ाइनल में (यदि योग्य हैं)

पैरा तीरंदाजी

7 बजे: सरिता कुमारी बनाम एलोनोरा सार्टी (इटली) महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन 1/8 एलिमिनेशन

8:59 बजे: शीतल देवी बनाम मारियाना ज़ुनिगा (चिली) महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन 1/8 एलिमिनेशन

9:33 बजे: सरिता कुमारी महिला व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन क्वार्टरफ़ाइनल में (यदि योग्य हैं) क्वालीफ़ाइड)

10:07 PM: शीतल देवी महिला व्यक्तिगत कम्पाउंड ओपन क्वार्टरफ़ाइनल में (अगर क्वालीफ़ाइड)

पैरा एथलेटिक्स

10:38 PM: परवीन कुमार पुरुष जेवलिन थ्रो - F57 फ़ाइनल में

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें