Notification Icon
Hindi Newsखेल न्यूज़अन्य खेलSumit Antil created history by winning gold Medal in Paralympics made a record throw in Paris

सुमित अंतिल ने फिर किया कमाल, पैरालंपिक में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास; पेरिस में फेंका रिकॉर्ड थ्रो

  • Sumit Antil Gold Medal Paralympics: भारत के पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने पैरालंपिक में लगातार दूसरा गोल्ड हासिल किया। सुमित ने इतिहास रच डाला है।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 Sep 2024 06:22 PM
share Share

भारत के पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने सोमवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में कमाल कर दिया। उन्होंने मेन्स जैवलिन थ्रो (एफ 64 वर्ग) का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंतिल ने 70.59 मीटर दूर भाला फेंककर न सिर्फ गोल्ड हासिल किया ब्लकि अपना पैरालंपिक रिकॉर्ड तोड़ा। अंतिल ने 68.55 मीटर का पैरालंपिक रिकॉर्ड बेहतर किया जो उन्होंने तीन साल पहले टोक्यो में बनाया था। उन्होंने पैरालंपिक में लगातार दूसरा गोल्ड जीता है। वह टोक्यो में भी शीर्ष स्थान पर रहे थे।

26 वर्षीय अंतिल ने इतिहास रच डाला है। वह खिताब डिफेंड करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। वह खिताब बरकरार रखने वाले कुल दूसरे भारतीय हैं। शूटर अवनि लेखरा पैरालंपिक खिताब बरकरार रखने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने टोक्यो के बाद पेरिस में भी गोल्ड जीता। भारत के खाते में अब कुल 14 मेडल हो गए हैं। सुमित ने पेरिस में भारत को तीसरा गोल्ड दिलाया है। सुमित, अवनि के अलावा बैडमिंटन प्लेयर नितेश कुमार ने गोल्ड पर कब्जा जमाया।

ये भी पढ़े:नितेश कुमार ने पैरालंपिक में उड़ाया गर्दा, भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड

अंतिल फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आए। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने पहला थ्रो 69.11 मीटर का फेंका और टोक्यो के बेस्ट को पीछा छोड़ा। उन्होंने दूसरे प्रयास में 70.59 मीटर का थ्रो किया और अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। अंतिल ने तीसरे अटेम्पट में 66.66 मीटर दूरा भाला फंका और चौथा फाउल हो गया। भारतीय एथलीट का पांचवां थ्रो 69.04 मीटर और छठा यानी आखिरी 66.57 मीटर का रहा।

ये भी पढ़े:IAS सुहास ने सिल्वर जीतकर किया बड़ा कारनामा, भारत की झोली में 12वां मेडल

श्रीलंका के दुलान कोडिथुवाक्कू ने 67.03 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर जीता। ऑस्ट्रेलिया के मिशल बुरान ने 64.89 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भारत के संदीप चौधरी चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 62.80 मीटर का थ्रो किया। 73.29 मीटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड सुमित के नाम दर्ज है। एफ64 वर्ग में वे खिलाड़ी होते हैं जिनके पैरों में विकार होता है । वे या तो कृत्रिम पैर के साथ खेलते हैं या उनके पैरों की लंबाई में फर्क होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें