Notification Icon
Hindi Newsखेल न्यूज़अन्य खेलSometimes doesnt need an Olympic medal to says Gagan Narang Who accompanies Vinesh Phogat on India Return Flight

ऐसा करने के लिए मेडल की जरूरत नहीं...विनेश फोगाट को लेकर ये क्या बोल गए गगन नारंग? दोनों एक ही फ्लाइट में आए भारत

  • गगन नारंग ने पहलवान विनेश फोगाट की तारीफ की है। नारंग का कहना है कि विनेश ने बगैर ओलंपिक मेडल के भी बेशुमार लोगों को प्रेरित किया है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता नारंग और विनेश एक ही फ्लाइट में भारत लौटे हैं।

Md Akram भाषाSat, 17 Aug 2024 09:04 AM
share Share

पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 50 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में पहुंचने के बावजूद अधिक वजन होने के कारण पदक नहीं जीत पाने वाली भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट का शनिवार को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे स्टार खिलाड़ियों के अलावा पंचायत नेता भी विनेश का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। विनेश फूल मालाओं से लदी थी। उन्होंने खुली जीप में सवार होकर लोगों का आभार व्यक्त किया।

विनेश ने हाथ जोड़कर कहा, ''मैं पूरे देश का आभार व्यक्त करती हूं।'' यह विशाल काफिला विनेश के साथ हरियाणा के बलाली गांव तक जाएगा। विनेश के आगमन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पेरिस ओलंपिक में फाइनल से पहले किए गए वजन में उनका वजन 100 ग्राम अधिक निकला था जिसके कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश ने संयुक्त रूप से रजत पदक दिलाने के लिए खेल पंचाट में अपील की थी जिसके कारण वह पेरिस में रुकी रही। खेल पंचाट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया था।

 

ये भी पढ़े:विनेश फोगाट की हुई वतन वापसी, एयरपोर्ट पर बजरंग-साक्षी से मिलकर हुईं इमोशनल!

लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज और पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल के नेता गगन नारंग ने विनेश को चैंपियन करार दिया। यह दोनों एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे थे। नारंग ने पेरिस हवाई अड्डे पर विनेश के साथ खींची गई तस्वीर को एक्स पर पोस्ट किया। नारंग ने लिखा, ''वह खेल गांव में पहले दिन चैंपियन के रूप में पहुंची थी और वह हमेशा हमारी चैंपियन रहेगी। कुछ अवसरों पर करोड़ों लोगों को प्रेरित करने के लिए ओलंपिक पदक की जरूरत नहीं पड़ती। विनेश फोगाट आपने लोगों को प्रेरित किया है। आपके जज्बे को सलाम।''

विनेश के भाई हरविंदर फोगाट ने कहा, ''विनेश स्वदेश लौट रही है। लोग यहां हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे हैं। लोग हमारे गांव में भी उनका स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। लोग उनसे मिलने को लेकर उत्साहित हैं।'' विनेश ने एक भावनात्मक पोस्ट में कहा कि ‘विभिन्न परिस्थितियों’ में वह 2032 तक प्रतिस्पर्धा कर सकती हैं क्योंकि उनके अंदर अभी काफी कुश्ती बची है लेकिन उन्हें भविष्य के बारे में नहीं पता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें