Notification Icon
Hindi Newsखेल न्यूज़अन्य खेलNeeraj Chopra celebrates Indias performance at Paris Paralympics India won 29 medals including 7 Gold

पैरालंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को नीरज चोपड़ा ने दी बधाई, बोले- आप सभी पर देश को गर्व है

  • स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सोमवार को पेरिस पैरालिंपिक में भारतीय दल के प्रदर्शन के लिए बधाई दी। भारत ने कुल 29 पदक जीते, जिसमें 7 गोल्ड मेडल शामिल थे।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 9 Sep 2024 07:11 AM
share Share

स्टार भारतीय जेवलिन प्लेयर नीरज चोपड़ा ने सोमवार को पेरिस पैरालिंपिक में दमदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। भारतीय दल ने पैरालंपिक में इतिहास रचा। भारत ने अपने ऐतिहासिक पेरिस पैरालिंपिक अभियान का समापन कुल 29 पदकों के साथ किया। एक पैरांलिप में भारत 20 पदक भी कभी नहीं जीता था, लेकिन इस पर पदकों की संख्या 29 पहुंच गई। भारतीय एथलीटों ने सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत के लिए ये सबसे ज्यादा पदक हैं।

भारत ने इससे पहले 19 पदक टोक्यो पैरालंपिक में जीते थे। 19 में से 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल थे। इस बार भारत ने तीनों ही पदकों की संख्या को बढ़ाया और नया कीर्तिमान रचा। इसी प्रदर्शन की तारीफ टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट और पेरिस ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने की। नीरज चोपड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर भारतीय दल को बधाई देते हुए लिखा, "2024 पैरालिंपिक में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन। हर प्रतिभागी और पूरे सहयोगी स्टाफ को अपना सर्वश्रेष्ठ देने और 29 पदक लेकर घर लौटने के लिए बधाई! भारत को आप सभी पर गर्व है।"

 

इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की बदौलत भारत ने प्रतियोगिता के इतिहास में 50 पदकों का आंकड़ा भी पार किया। 28 अगस्त से रविवार 8 सितंबर तक चले पैरालंपिक के 12 खेलों में भारत के 84 पैरा-एथलीटों ने तिरंगे का प्रतिनिधित्व किया। वहीं, टोक्यो 2020 में भारत ने सिर्फ 9 खेलों में हिस्सा लिया था। भारत ने पेरिस में नए खेलों में भी भाग लिया, जिनमें पैरासाइक्लिंग, पैरा रोइंग और ब्लाइंड जूडो था। हालांकि, इनमें पदक भारत को नहीं मिले। पैरा-शूटर अवनि लेखरा दो पैरालंपिक स्वर्ण पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने 249.7 अंकों के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 शूटिंग में अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड किया, जो उनको टोक्यो गेम्स में मिला था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें