Hindi Newsखेल न्यूज़अन्य खेलLakshya Sen vs Zii jia lee Live Score Paris Olympics Mens Singles Badminton Bronze Medal Match Updates in Hindi

लक्ष्य सेन ब्रॉन्ज मेडल से चूके, मलेशियाई खिलाड़ी ने मारी बाजी; पेरिस ओलंपिक में मिला 'डबल जख्म'

  • Lakshya Sen vs Zii Jia Lee Bronze Medal Match Match Highlights: भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गए। उन्हें सोमवार को मलेशिया के ली जी जिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानMon, 5 Aug 2024 01:53 PM
share Share

Lakshya Sen vs Zii Jia Lee Bronze Medal Match Match Highlights: भारत के स्टार बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन सोमवार को परिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गए। मलेशिया के ली जिया ने लक्ष्य को मेन्स सिंगल्स बैडमिंटन ब्रॉन्ज मेडल मैच में 13- 21, 21-16, 21-11 से हराया। लक्ष्य ने अच्छा आगाज किया मगर लय बरकरार नहीं रख सके। उनका शुरुआती दो गेम में तो दबदबा देखने को मिला। हालांकि, जिया ने तीसरे गेम में लक्ष्य को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। लक्ष्य को पेरिस में 'डबल जख्म' मिला है। भारतीय खिलाड़ी का इससे पहले सेमीफाइनल में दिल टूटा था। उन्हें सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन के हाथों सीधे गेम में हार झेलनी पड़ी थी। भारत ने पेरिस में अभी तक सिर्फ तीन कांस्य पदक जीते हैं, जो निशानेबाजी में आए हैं।

7:12 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: लक्ष्य के हाथों से ब्रॉन्ज फिसल गया है। उन्होंने तीसरा और निर्णायक गेम 21-11 के अंतर से गंवाया।

7:10 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: लक्ष्य सेन डबल डिजिट में पहुंच गए हैं। हालांकि, जिया ने 19-10 की मजबूत बढ़त बना रखी है।

7:03 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: ली जी जिया और लक्ष्य सेन के बीच एक और लंबी रैली देखने को मिली। मलेशियाई प्लेयर ने अंत में एक अंक हासिल किया। कांस्य पदक मैच के निर्णायक तीसरे गेम में जिया ने 5 अंकों की बढ़त बना रखी है। लक्ष्य 5-10 से पीछे हैं।

6:57 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: तीसरे गेम में लक्ष्य लगातार पीछे चल रहे हैं। जिया ने 8-2 की बढ़त बना रखी है। लक्ष्य कोशिश कर रहे हैं लेकिन जिया ज्यादा मौके नहीं दे रहे।

6:50 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: ब्रॉन्ज मेडल मैच बराबरी पर पहुंच गया है। जिया ने दूसरा गेम में लक्ष्य को 21-16 से मात दी।

6:45 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: दूसरे गेम में लक्ष्य औऱ जिया के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल रही है। इस बार मलेशियाई खिलाड़ी ने अधिक गलतियां नहीं कीं। लक्ष्य के पास 16-14 की मामूली बढ़त है।

6:38 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: जिया दूसरे गेम में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जिया और लक्ष्य फिलहाल 12-12 की बराबरी पर हैं।

6:33 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: लक्ष्य बिलकुल भी जियो को फायदा उठाने का मौका नहीं दे रहे हैं। जब भी मलेशियाई खिलाड़ी को एक अंक मिलता है तो वह जवाब में अंक बटोर लेते हैं। लक्ष्य 8-4 से आगे हैं।

6:30 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: पहला गेम जीतने के बाद लक्ष्य दूसरे गेम में भी शानदार लय में हैं। उन्होंने शुरू में ही 7-2 की बढ़त हासिल कर ली है। जिया पूरी तरह दबाव में नजर आ रहे हैं।

6:25 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: लक्ष्य ने पहला गेम जीत लिया है। उन्होंने 21-13 से बाजी मारी। ब्रॉन्ज मेडल मैच में जिया की हालत खस्ता है।

6:22 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: जिया ने वापसी की है। हालांकि, लक्ष्य अभी भी 15-10 से आगे हैं। लक्ष्य पहले गेम को जीतने से सिर्फ छह अंक दूर हैं।

6:20 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: लक्ष्य शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। वह जिया को गलती करने पर मजबूर कर रहे हैं। लक्ष्य अब 13-6 से आगे हैं।

6:15 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: लक्ष्य का दबदबा जारी है। उन्होंने पहले सेट में 11-5 की लीड हासिल  कर ली है। जिया पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।

6:10 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: लक्ष्य ने अच्छा आगाज किया है। उन्होंने जल्द ही 6-2 की लीड ले ली। हालांकि, जिया कड़ी टक्कर दे रहे हैं। फिलहाल, लक्ष्य 9-4 से आगे चल रहे हैं।

6:00 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: लक्ष्य और जिया का मुकाबला शुरू हो गया है।

5:55 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: लक्ष्य सेन वर्सेस ली जी जिया ब्रॉन्ज मेडल मैच शुरू होने में अब चंद मिनट रह गए हैं। दोनों की टक्कर भारतीय समयानुसार शाम छह बजे से शुरू होगी।

5:40 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: भारत ने कभी भी ओलंपिक में बैडमिंटन में गोल्ड मेडल नहीं जीता है। भारत के खाते में ओलंपिक में कुल तीन मेडल हैं। पीवी सिंधु ने रियो में सिल्वर और टोक्यो ब्रॉन्ज जीता था। वह पेरिस में चूक गईं। वहीं, साइना नेहवाल ने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था।

5:20 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: 22 वर्षीय लक्ष्य मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन और 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता हैं। उन्होंने 39 मिनट के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय पर 21-12 21-6 से हराया था। लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चाउ चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से मात देकर अंतिम चार में एंटी की थी।

5:00 PM - Lakshya Sen vs Lee Zii Jia Live Updates: लक्ष्य को सेमीफाइनल में चूकने का बेहद अफसोस है। लक्ष्य ने कहा, ''अगर मैंने पहला गेम जीत लिया होता तो मेरे पास मैच जीतने का अच्छा मौका होता।'' उन्होंने कहा, ''दूसरे गेम में भी मैंने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन बढ़त को बरकरार नहीं रख सका।''

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें