Notification Icon
Hindi Newsखेल न्यूज़अन्य खेलIndia Men Hockey team was given a grand welcome in Delhi with garlands of flowers and drums

फूलों की मालाओं और ढोल ताशे के साथ हॉकी टीम का दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत; VIDEO

पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Lokesh Khera नई दिल्लीSat, 10 Aug 2024 05:40 AM
share Share

पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह भारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में कुल 13वां पदक है, वहीं 1968-72 के बाद हॉकी टीम लगातार दो मेडल जीतने में कामयाब रही है। हालांकि टीम के साथ स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश नजर नहीं आए।

ये भी पढ़े:10 घंटे में घटाया 4.6kg वजन....विनेश फोगाट की तरह अमन सहरावत भी हो गए थे ओवरवेट

दरअसल, भारतीय हॉकी की दीवार कहे जाने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में दो पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के साथ भारत के ध्वजवाहक होंगे।

श्रीजेश के अलावा अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और संजय समापन समारोह के बाद लौटेंगे।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह और टीम का फूलों की मालाओं और ढोल ताशे के साथ इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया।

हरमनप्रीत ने मीडिया से कहा, ‘‘हमें पूरा सहयोग मिला और हमारी सारी जरूरतें पूरी की गई। हम धन्यवाद देना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। इस प्यार से हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। हम हर बार पदक जीतकर लौटने की कोशिश करेंगे।’’

हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक में भारत के बहुमूल्य खिलाड़ी रहे, उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान सर्वाधिक 10 गोल दागे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें