Notification Icon
Hindi Newsखेल न्यूज़Olympic gamesI felt my baby kick me before I shot this last arrow Yaylagul Ramazanova says Olympic Games 2024

Olympic Gamges 2024: 6.5 महीने प्रेगनेंट तीरंदाज ने बच्चे के किक मारते ही लगाया परफेक्ट 10 पर निशाना

पेरिस ओलंपिक खेलों में कुछ महिला एथलीटों की कहानी ऐसी है, जिसे सालों तक याद किया जाएगा। इस लिस्ट में अजरबेजान की तीरंदाज यायलागुल रमाजानोवा का भी नाम आता है। 6.5 महीने प्रेग्नेंट इस तीरंदाज की परफेक्ट 10 निशाने की कहानी आपका दिल भी जीत लेगी।

Namita Shukla PTIMon, 5 Aug 2024 01:13 PM
share Share

पेरिस ओलंपिक का भविष्य में जब भी जिक्र होगा, महिला खिलाड़ियों का नाम जरूर लिया जाएगा। मिस्र की नाडा हाफिज और अजरबेजान की यायलागुल रमाजानोवा ने जिस तरह से प्रेग्नेंसी में अपने-अपने खेल में पेरिस ओलंपिक तक पहुंची, वह काफी इंस्पायरिंग है। अजरबेजान की तीरंदाज यायलागुल ने तो जो किस्सा शेयर किया है, वह सुनकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। उन्होंने बताया कि जब वो निशाना लगा रही थीं, तो एक समय उन्हें ऐसा लगा कि बेबी ने किक किया है और तब उनका तीर जाकर परफेक्ट 10 पर लगा।

ओलंपिक में भाग ले रहे कई खिलाड़ी अपनी जीत और हार की खबरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं लेकिन पिछले सप्ताह तलवारबाजी में भाग लेने वाली मिस्र की नाडा हाफिज ने कुछ और ही साझा किया। उन्होंने खुलासा किया कि वह अकेले तलवारबाजी नहीं कर रही थी, कोई और भी उनके साथ था। हाफिज सात महीने प्रेगनेंट हैं।

हाफिज ने मैच के दौरान की अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘स्टेज पर आपको दो खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं लेकिन वह असल में तीन हैं। मैं, मेरी प्रतिद्वंदी और मेरा होने वाला बच्चा।’

नाडा इस इवेंट में 16वें नंबर पर रहीं, जो तीन ओलंपिक खेलों में उनका बेस्ट प्रदर्शन है। इसके एक दिन बाद अजरबेजान की तीरंदाज ने भी खुलासा किया कि वह साढ़े छह महीने प्रेगनेंट हैं।

यायलागुल रमाजानोवा ने सिन्हुआ न्यूज को बताया कि शॉट लेने से पहले उन्हें अपने बच्चे की किक महसूस हुई थी और फिर उसने 10 का स्कोर किया, जो अधिकतम पॉइंट है। ओलंपिक में इससे पहले भी गर्भवती महिलाएं भाग लेती रही हैं। ओलंपिक से अलावा देखें तो दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने 2017 में प्रेगनेंट होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लिया था और तब वह खिताब जीतने में सफल रही थीं। इन महिलाओं के जज्बे को दुनिया अब सलाम कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें