Notification Icon
Hindi Newsखेल न्यूज़Indian flag fly high on day 2 of Paralympics 2024 Avani Lekhara won gold in 10m air rifle

पेरिस में पहली बार लहराया तिरंगा, अवनि लेखरा ने पैरालंपिक में भारत को दिलाया पहला गोल्ड, इमोशनल कर देगा ये वीडियो

  • भारतीय महिला निशानेबाज अवनि लेखरा ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 वर्ग की स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारत को पेरिस में ओलंपिक खेलों में इस पल के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। लेकिन गोल्ड हाथ नहीं लगी। इन गेम्स में पहली बार तिरंगा लहराया है।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानFri, 30 Aug 2024 12:17 PM
share Share

अवनि लेखरा ने शुक्रवार को टोक्यो के बाद पेरिस पैरालंपिक में भी नए रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच 1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारत की मोना अग्रवाल को कांस्य पदक मिला। इसके साथ ही भारत पेरिस में पहला स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हुआ। पेरिस ओलंपिक में भारत ने कुल 6 पदक जीते थे, जिसमें एक सिल्वर और पांच कांस्य पदक थे और खेलों के समाप्ति के बाद भारतीय दल 71वें पायदान पर रहा। भारत का राष्टगान पेरिस ओलंपिक के दौरान किसी भी इवेंट में नहीं बजा लेकिन पेरिस पैरालंपिक खेलों के दूसरे दिन ही अवनि ने करोड़ों देशवासियों को खुश होने का मौका दिया। सोशल मीडिया पर अवनि और मोना अग्रवाल का राष्ट्रगान गाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो रहा है।

जुलाई-अगस्त में पेरिस ओलंपिक के दौरान सक्षम खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा की थी और भारत इस दौरान गोल्ड मेडल के लिए तरस गया था। हालांकि जिस पल का इंतजार पूरे ओलंपिक गेम्स में भारत को रहा, उसको अवनि ने खत्म किया और गोल्ड मेडल जीतकर पैरालंपिक में भारत को पहला गोल्ड दिलाया।

तीन साल पहले टोक्यो में स्वर्ण जीतने वाली 22 वर्ष की अवनि ने 249 . 7 का स्कोर करके अपना ही 249 . 6 का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया । मोना ने 228 . 7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

दक्षिण कोरिया की ली युनरी और अवनि के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अवनि ने आखिरी शॉट पर 10.5 का स्कोर किया। वहीं कोरियाई निशानेबाज का आखिरी शॉट पर 6.8 का स्कोर रहा। इसी के साथ अवनि ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। युनरी को 246.8 के स्कोर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं मोना अग्रवाल ने 228.7 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक जीता। इसी के साथ अवनि पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई है।

 

ये भी पढ़े:शूटिंग में भारत ने जीते दो पदक, अवनि ने गोल्ड और मोना ने जीता ब्रॉन्ज

ग्यारह वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना में कमर के नीचे के हिस्से में लकवा मारने के कारण अवनि व्हीलचेयर पर निर्भर हैं। वह टोक्यो पैरालम्पिक 2021 में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें