Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़RPSC RAS Result 2021: RPSC RAS 2021 result released Vikrant of Sri Ganganagar topped

RPSC RAS 2021 का परिणाम जारी, टॉप-10 की सूची में पांच महिलाएं शामिल

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार देर रात आरएएस भर्ती 2021 का अंतिम परिक्षा परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 2155 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में शामिल किया। श्रीगंगानगर के विक्रांत शर्मा ने टाॅप रहे।

Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरFri, 17 Nov 2023 11:52 PM
share Share

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार देर रात आरएएस भर्ती 2021 का अंतिम परिक्षा परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने 2155 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में शामिल किया है। श्रीगंगानगर के विक्रांत शर्मा ने राज्य में टॉप किया है। टॉप 10 की सूची में पहली बार पांच महिलाओं ने दबदबा कायम किया है। आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण 21774 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 10 जुलाई से शुरू हुए थे। लगातार पांच महीने तक सात चरणों में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कराए गए।

देर रात जारी किया परिणाम

प्रक्रिया पूरी होने और तकनीकी परीक्षण के बाद अध्यक्ष संजय कुमार श्रोत्रिय और कमीशन की स्वीकृति के बाद देर रात 11 बजे नतीजा जारी किया गया। रोल नंबर 900900 का परिणाम राजस्थान हाईकोर्ट में दायर याचिका के अध्ययधीन रहेगा। रोल नंबर 912097, 914503, 914763, 915015 के परिणाम सील्ड कवर रहेंगे।राज्य को 988 नए अफसर मिलेंगे।राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2155 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में शामिल किया है।

10 टॉपर्स की सूची

विक्रांत शर्मा (905006)- श्रीगंगानगर, प्रिया बजाज (905041)श्री गंगानगर, किरणपाल (907295)-हनुमानगढ़, विश्वजीत सिंह(916187)-जोधपुर, भारती गुप्ता (904049)-करौली, आकांक्षा दुबे (921323)-उदयपुर, कंचन चौधरी (909091)-सीकर, शुभम शर्मा (905143)-श्रीगंगानगर, निधि उदसरिया (905069)-बीकानेर, सत्यनारायण (918566)-जालौर। टॉप-10 की सूची में पांच महिलाएं शामिल हैं। पहली बार महिलाओं ने दबदबा कायम किया है। 2018 में चार महिला और 2016 की सूची में महज दो महिला अभ्यर्थी ही शामिल थीं। हालांकि आयोग ने 2018 के टॉप 10 अभ्यर्थियों के प्राप्तांक जारी नहीं किए हैं। इसमें पांच पुरुष भी शामिल हैं। टॉप 10 की सूची में श्रीगंगानगर के तीन अभ्यर्थी शामिल हैं। जबकि सीकर, उदयपुर, बीकानेर, जालौर, करौली और जोधपुर जिले के 1-1 अभ्यर्थी को जगह मिली है।


 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें