Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़rajasthan weather updates fatehpur record minimum temperature 8 degrees celsius

राजस्थान में बढ़ी सर्दी, फतेहपुर में आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान

राजस्थान में धीरे-धीरे सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार रात को कई जगह तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजस्थान में लगातार दिन और रात के तापमान में कमी आ रही है।

Sneha Baluni भाषा, जयपुरThu, 17 Nov 2022 06:38 AM
share Share

राजस्थान में सर्दी के धीरे धीरे जोर पकड़ने के बीच कई जगह बुधवार रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार रात चुरू में 8.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.9 डिग्री, अलवर में 9.6 डिग्री, संगरिया में 9.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 10.1 डिग्री, नागौर में 10.4 डिग्री, सीकर में 10.5 डिग्री और पिलानी में 10.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राज्य में दिन एवं रात का तापमान लगातार गिर रहा है। राज्य की राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहेगा तथा न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने का पूर्वानुमान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें