Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Rajasthan Exit Poll Results: What does the exit poll of 2018 say in Rajasthan exit poll will come today

Rajasthan Exit Poll Results: राजस्थान में  क्या कहता है 2018 का एग्जिट पोल, जानिए दो चुनावों के नतीजे

राजस्थान विधानसभा में आज एग्जिट पोल बताएंगे की किसकी सरकार बन रही है। लेकिन पिछले दो चुनावों में एग्जिट पोल के नतीजों का असर नहीं दिखाई दिया। परिणाम विपरित आए थे। सही पता 3 दिसंबर को ही पता चलेगा।

Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरThu, 30 Nov 2023 06:29 AM
share Share

Rajasthan Exit Poll Results: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान हो चुका है। 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे। लेकिन इससे पहले आज एग्जिट पोल बताएंगे कि राजस्थान में किसकी सरकार बन रही है। राजस्थान में 1993 से हर पांच साल से सत्ता बदलने का ट्रेंड रहा है। राज बदल जाता है। लेकिन रिवाज नहीं बदलता है। हमेशा की तरह इस बार भी कांग्रेस-बीजेपी के बीच ही कांटे का मुकाबला है। चुनाव आयोग ने गुरुवार शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर रोक लगा रखी है। इसके बाद ही अलग-अलग चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आना शुरू होंगे। एग्जिट पोल के नतीजे कितने सही साबित होंगे ये तीन दिसंबर को ही पता चलेगा।

 क्या कहता है 2018 का एग्जिट पोल 

इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों से कुछ साफ नहीं हो सका था। आजतक एक्सिस माय इंडिया ने एग्जिट पोल में भाजपा को 102 से 120 सीटें दी थीं, जबकि कांग्रेस को 104 से 122 सीटें दी थीं। 4 से 11 सीटें अन्य के खाते में गईं थी। इसी तरह टाइम्स नाउ सीएनएक्स ने 126 पर भाजपा, 89 पर कांग्रेस और 15 सीटों पर अन्य की जीत का दावा किया था। एबीपी सीएसडीएस ने 94 सीटों पर भाजपा, 126 पर कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया था। लेकिन, चुनाव परिणाम के बाद ये आंकड़े धरे रह गए थे। कांग्रेस ने 100 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि भाजपा 73 सीटें ही जीत सकी थी। बाकी 27 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया था। देंखें, 2018 के एग्जिट पोट में किसे कितनी सीटें दी गईं थी

एग्जिट पोल के नतीजों का नहीं दिखा असर  

इससे पहले 2013 के चुनाव बाद आए एग्जिट पोल ने राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाई। लेकिन, जब परिणा आया तो एग्जिट पोल के आंकड़े बहुत पीछे छूट गए। एनडब्ल्यूएस सीवोटर ने 130 सीट पर भाजपा की जीत का दावा किया। वहीं, कांग्रेस को 48 और अन्य को  21 सीटों पर जीतता दिखाया गया। इंडिया टीवी सीवोटर ने 118 सीट पर भाजपा, 64 पर कांग्रेस और 19 सीटों पर अन्य की जीत का दावा किया। लेकिन, परिणाम सामने आए तो भाजपा ने 163 सीटें जीतकर सरकार बनाई, कांग्रेस सिर्फ 21 पर सिमट गई। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें