Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Monsoon is in the mood for farewell in Rajasthan Yellow alert issued in many districts

राजस्थान में विदाई के मूड में आ चुका है मानसून, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में मानसून विदाई के मूड में आ चुका है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय एक सिस्टम के कारण अभी तक मानसून की विदाई नहीं हुई है। मौसम विभाग की माने तो रविवार को प्रदेश के दक्षिण...

एजेंसी जयपुरSun, 20 Sep 2020 12:58 PM
share Share

राजस्थान में मानसून विदाई के मूड में आ चुका है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय एक सिस्टम के कारण अभी तक मानसून की विदाई नहीं हुई है। मौसम विभाग की माने तो रविवार को प्रदेश के दक्षिण हिस्से के कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बांसवाड़ा, चित्तौड़, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर जिले में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का दौर 23 सितंबर तक जारी रह सकता है। विभाग ने 23 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें दक्षिण पूर्वी राजस्थान के जिले शामिल हैं। प्रदेश से इस बार मानसून की विदाई में देरी हो गई है। इस माह के आखिरी में मानसून की प्रदेश से वापसी संभव है।

बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ ही प्रदेश में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अब पूरी तरह से विदाई के मूड में आ चुका है। वैसे भी प्रतिवर्ष 17 सितंबर के आसपास मानसून विदाई लेना शुरू कर देता है। सितंबर माह के अंत तक यह प्रदेश से विदा हो जाता है। राजस्थान में इस बार मॉनसून बेहद सामान्य रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें