Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Jodhpur Lok sabha Election Results bjp congress gajdendra singh shekhawat

Jodhpur Lok sabha Election Results : जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत ने लगाई जीत की हैट्रिक, कांग्रेस प्रत्याशी हारे

Jodhpur Lok sabha Election Results : जोधपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चुनाव में जीत हासिल कर ली है। शेखावत ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, जोधपुरTue, 4 June 2024 01:09 PM
share Share

Jodhpur Lok sabha Election Results: राजस्थान के जोधपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के लिए अच्छी खबर आई। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जीत हासिल कर ली है। जोधपुर सीट हॉट सीट बना हुआ था। जोधपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? इसे लेकर यहां कि जनता में काफी दिलचस्पी थी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत यहां से मौजूदा सांसद भी हैं। इस बार कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के सामने करण सिंह उचियारड़ा को मैदान में उतारा था। चुनाव से पहले दोनों ही नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए थे। जोधपुर को मारवाड़ की राजनीति का गढ़ भी माना जाता है।

इस सीट पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तीसरी बार मैदान में हैं और उन्होंने हैट्रिक भी लगाया था। एक खास बात यह भी है कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों के ही प्रत्याशी राजपूत समाज से थे जिसकी वजह से इस सीट पर रोचक मुकाबला माना जा रहा था। जोधपुर की जनता ने अपने सांसद को चुन लिया है। इस सीट पर लाइव अपडेट के लिए जुड़े रहें -

18:34 PM - यह सभी जीते

कोटा - बीजेपी के ओम बिरला
उदयपुर - बीजेपी के मन्ना लाल रावत 
बीकानेर - बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल
सीकर - सीपीएम के अमराराम
चुरू - कांग्रेस के राहुल कस्वां
अलवर - बीजेपी के भूपेंद्र यादव
बाड़मेर - कांग्रेस के उम्मेदाराम
बीकानेर- बीजेपी के अर्जुनराम मेघवाल
नागौर - आरएलपी के हनुमान बेनीवाल
झुंझुनूं- कांग्रेस के बृजेन्द्र ओला
जयपुर ग्रामीण - बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह
झालावाड़ - दुष्यंत सिंह

17:25 PM - कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जोधपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चुनाव में जीत हासिल कर ली है। शेखावत ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। केंद्रीय मंत्री ने करण सिंह उचियारड़ा को हराया है।

16:42 PM - जोधपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की जीत पक्की हो चुकी है। हालांकि,अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत मतगणना के दौरान जल्द ही अपने विरोधी प्रत्याशियों से आगे हो गए और फिर वो लगातार आगे ही बने रहे। 

15:43 PM - केंद्र में बनेगी राजग की सरकार- सीपी जोशी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे लेकिन मतगणना के रुझान स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने जा रही है। लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों के बीच जोशी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मतगणना के रुझानों में स्पष्ट रूप से राजग की सरकार बनती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा, 'इसके लिये हम जनता जर्नादन का आभार प्रकट करते हैं।'

14:14 PM - राजस्थान की जयपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मंजू शर्मा 3,31,767 मतों से जीती  हैं। मंजू शर्मा ने अपने निकत्तम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास को तीन लाख 31 हजार 767 मतों से चुनाव हराया। मंजू शर्मा को आठ लाख 86 हजार 850 मत मिले जबकि खाचरियावास ने पांच लाख 55 हजार 83 मत हासिल किए।

13:45 PM - गहलोत का गढ़ कहे जाने वाले जोधपुर में बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत लगातार आगे चल रहे हैं। भाजपा कार्यालय के पास भीड़ जुटने लगी है।

12:51 PM - लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला 10 हजार 746 मतों से आगे चल रहे हैं। इसी तरह केन्द्रीय मंत्री एवं जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार गजेन्द्र सिंह शेखावत 18 हजार 246, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ से सी पी जोशी एक लाख पांच हजार 937, केन्द्रीय मंत्री एवं अलवर से भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव 51 हजार 236 एवं बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल 18 हजार 606, जयपुर से मंजू शर्मा एक लाख 99 हजार 373 एवं अजमेर से भागीरथ चौधरी एक लाख 44 हजार 625 मतों से बढ़त बना रखी है।

12:28 PM - जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत नंबर एक पर चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह अभी पीछे चल रहे हैं।

12:00 PM - जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है। कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह उचियारड़ा से शेखावत का कड़ा मुकाबला जारी है। 

10:57 AM : जोधपुर लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत 10231 मतों से आगे चल रहे हैं।

10:15 AM : राजस्थान में करौली, चूरू, टोंक, नागौर, बाड़मेर और सीकर - इन सीटों पर इंडिया गठबंधन/कांग्रेस की लगातार लीड बनी हुई है।

09:13 AM : जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत फिलहाल शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। अगर यहीं ट्रेंड बना रहा तो केंद्रीय मंत्री एक बार फिर बाजी मार सकते हैं। 

08:25 AM : भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मतगणना केंद्र पर पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। 

08:02 AM : जोधपुर में साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत ने वैभव गहलोत को पटखनी दे दी थी। साल 2014 में कांग्रेस पार्टी ने चंद्रेश कुमारी को यहां अपना प्रत्याशी बनाया था।

07:39 AM : जोधपुर की 7 विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा

आपको बता दें कि जोधपुर में साल 1952 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुए थे। जोधपुर लोकसभा सीट में आठ विधानसभा हैं। इसमें फलौदी, लोहावट, शेरगढ़, सरदारपुरा, जोधपुर शहर, सूरसागर, लूणी, पोकरण विधानसभाएं हैं। इनमें से सात पर भाजपा का कब्जा है।

07:18 AM : जोधपुर लोकसभा सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है। राजस्थान की अहम सीटों में से एक इस सीट पर कांग्रेस ने भी अपने जीत के दावे किए हैं। मतों की गिनती के बाद यहां के नए सांसद का नाम तय हो जाएगा। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें