Hindi Newsराजस्थान न्यूज़IAS Tina Dabi News: Tina Dabi gave citizenship of India to 3 Pakistani migrants

IAS Tina Dabi News: टीना डाबी ने पाक विस्थापितों को दी भारत की नागरिकता, खिल उठे चेहरे

राजस्थान के जैसलमेर जिले की डीसी टीना डाबी ने पाक विस्थापितों को भारत की नागरिकता प्रदान की है। भारत की नागरिकता प्राप्त करने के बाद सभी के चेहरे खिल गए। पाक विस्थापित लंबे समय से मांग कर रहे थे।

IAS Tina Dabi News: टीना डाबी ने पाक विस्थापितों को दी भारत की नागरिकता, खिल उठे चेहरे
Prem Narayan Meena लाइव हिंदुस्तान, जयपुरWed, 21 June 2023 08:43 AM
हमें फॉलो करें

 Tina Dabi gave citizenship of India to 3 Pakistani migrants:राजस्थान के जैसलमेर जिले की डीसी टीना डाबी ने पाक विस्थापितों को भारत की नागरिकता प्रदान की है। भारत की नागरिकता प्राप्त करने के बाद सभी के चेहरे खिल गए और उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही प्रमाण पत्र प्राप्त होने की खुशी जाहिर की। बता दें कि भारत सरकार ने जैसलमेर और जोधपुर कलेक्टर को नागरिकता प्रमाण पत्र देने के लिए अधिकृत कर रखा है। यानी इन जिलों के कलेक्टर अपने स्तर पर ही जांच परख पाकिस्थान से आए हिंदुओं परिवारों को नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान कर सकते है। इससे पहले भी टीना डाबी ने नागरिकता प्रमाण पत्र दिए है। बता दें नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने पर सरकार को योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाता है। 

योजनाओं का मिलेगा लाभ 

जैसमलेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी को बधाई दी। कहा- जिला प्रशासन सदैव उनके हिता में कार्य करने के लिए तत्पर है। भारत की नागरिकता मिलने से अब उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पाक विस्थापितों की मदद के हरसंभव प्रयास किेए जाएंगे। उन्होंने इस दिन को यादगार बताते हुए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तर पर की जा रही मदद के बारे में भी जानकारी दी।

पाक विस्थापितों के चेहरे खिल उठे

जिला कलेक्टर से नागरिकता प्रमाण प्राप्त करने के बाद पाक विस्थापितों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि ये उनके लिए बिल्कुल नए जन्म जैसा है। भारत की नागरिकता मिलने से अब वे सुकून की सांस ले पाएंगे। साथ ही समय समय पर सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लााभ भी प्राप्त कर पाएंगे। गौर है कि सदोरीबाई सत्तार और हुरमी को जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाललाल स्वर्णकार सीमांत हिन्दू संगठन के हिंदू सिंह सोढा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 
 

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें