Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Chris Gayle Garba Step Viral On Social Media Watch Video

क्रिस गेल की गरबा स्टेप सोशल मीडिया पर वायरल, कुर्ते-पजामे में गेल ने लगाया ढोलक की ताल पर ठुमका, देखें वीडियो

पूरे देश में नवरात्रि पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भारतीयों के साथ-साथ विदेश से आए मेहमान भी इस पर्व को सेलिब्रेट कर रहे हैं। गुजरात में कई देशों के राजदूत नवरात्रि के दिन गरबा खेले।

Devesh Mishra लाइव हिंदुस्तान, जयपुरSun, 2 Oct 2022 02:26 PM
share Share

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल इन दिनों भारत में हैं। क्रिस गेल लीजेंड्स लीग में गुजरात जायंट्स टीम के हिस्सा हैं। क्रिस गेल अक्सर सोशल मीडिया पर क्रिकेट के अलावा भी चर्चित रहते हैं, खास तौर पर अपने फनमौला अंदाज को लेकर। क्रिस गेल अपने टीम के साथ राजस्थान में नवरात्रि मना रहे हैं। उनका एक वीडियो गरबा खेलते हुए सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

गुजरात जायंट्स ने अपने ट्विटर हैंडल से क्रिस गेल का वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में क्रिस गरबा खेलते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने भारतीय परिधान कुर्ता-पजामा पहन रखा है। गुजरात जाएंट्स ने अपने ट्वीट में लिखा है कि क्रिस गेल ढोल के ताल पर नाच रहे हैं और नवरात्रि मना रहे हैं।

पूरे देश में नवरात्रि पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भारतीयों के साथ-साथ विदेश से आए मेहमान भी इस पर्व को सेलिब्रेट कर रहे हैं। गुजरात में कई देशों के राजदूत नवरात्रि के दिन गरबा खेले। विदेश से आए प्रतिनिधियों ने भारत का और भारत की संस्कृति का जमकर तारीफ किया। रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने गुजरात में हिंदी में बोलते हुए कहा कि मैं रूसी राजदूत...उन्होंने हिंदी में ही आगे कहा कि ये बहुत शानदार महोत्सव है। ऐसे में राजस्थान में क्रिस गेल का वीडियो वायरल हो रहा है। उनके प्रशंसक उनके ठुमके की खूब तारीफ कर रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें