Hindi Newsराजस्थान न्यूज़remarks on Rajiv Gandhi Ashok Gehlot calls Mani Shankar Aiyar sarfira

ऐसे शब्द कोई सिरफिरा ही कह सकता है, अपनी ही पार्टी के नेता पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

  • पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में जो कानून पारित किए गए वे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए और उस व्यक्ति के बारे में टिप्पणियों की जितनी निंदा की जाए कम है।

Sourabh Jain भाषा, जयपुर, राजस्थानThu, 6 March 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
ऐसे शब्द कोई सिरफिरा ही कह सकता है, अपनी ही पार्टी के नेता पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर की निंदा की है। उनका कहना है कि यह बयान अय्यर की ‘हताशा’ की पराकाष्ठा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के लिए ऐसे शब्द कोई ‘सिरफिरा’ ही कह सकता है।

गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'जिस रूप से राजीव गांधी के बारे में अचानक टिप्पणियां (अय्यर की टिप्पणी) की गई हैं, वह हताशा की पराकाष्ठा हैं। इतनी हताशा में व्यक्ति क्या बोलता है, उसको खुद को ही समझ में नहीं आता।' उन्होंने कहा, 'कोई सिरफिरा व्यक्ति ही राजीव गांधी को लेकर ऐसी बात बोल सकता है। उन्होंने (राजीव गांधी ने) दुनिया के मुल्कों में भारत का मान बढ़ाया।'

गहलोत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में जो कानून पारित किए गए वे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए और उस व्यक्ति के बारे में टिप्पणियों की जितनी निंदा की जाए कम है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें अय्यर को यह दावा करते हुए सुना गया कि 'पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कैंब्रिज में दो बार फेल हो गए थे। जब वह प्रधानमंत्री बने तो मैंने सोचा कि एक व्यक्ति जो हवाई जहाज का पायलट था और दो बार असफल रहा वह प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है। मैंने उनके साथ कैंब्रिज में पढ़ाई की जहां वे असफल रहे।'

अय्यर ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि वह कई बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने की कोशिश करते रहे लेकिन सफल नहीं हुए। यहां तक कि जब वह कांग्रेस में सक्रिय होने के लिए पार्टी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मिले तो उन्होंने कहा कि आप जहां है वहां आराम से बने रहिए। अय्यर ने कहा कि वह कांग्रेस में सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनको सक्रिय राजनीति में आने से रोकने के लिए कांग्रेस के नेता ही अवरोधक बने हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।