राजस्थान में देवर ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, भाभी को भी 5 गोलियां मारीं
राजस्थान में प्रेम प्रसंग से तंग आकर देवर ने भाभी के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। उसने भाभी को भी 5 गोलियां मारीं। एक गोली शरीर को चीरती हुई आरपार हो गई। अस्पताल में भर्ती भाभी की हालत गंभीर है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

राजस्थान में प्रेम प्रसंग से तंग आकर देवर ने भाभी के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। उसने भाभी को भी 5 गोलियां मारीं। एक गोली शरीर को चीरती हुई आरपार हो गई। अस्पताल में भर्ती भाभी की हालत गंभीर है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
राजस्थान के डीग जिले में जुरहरा थाने के गांव बमनबाड़ी में देवर ने अपनी भाभी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी भाभी को भी 5 गोलियां मारी। सूत्रों के अनुसार मृत युवक का नाम मंजीत (22) बताया गया है। वहीं, 5 गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल भाभी परमजीत कौर (21) को शुक्रवार देर रात भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मामले को लेकर मृतक के भाई गुलाब सिंह (24) निवासी बामनबाड़ी ने शनिवार सुबह जुरहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपने भाई की हत्या के लिए गांव के ही पूरण सिंह (24) को नामजद किया है।
बताया गया कि आरोपी ने मंजीत की जंगल में शौच के लिए जाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी अपने घर गया और अपने भाई जनरैल सिंह की पत्नी परमजीत को भी 5 गोलियां मार दीं। महिला के शरीर से एक गोली आरपार हो गई। एक गोली कंधे में, एक रीढ़ की हड्डी और दो पेट में फंसी है। दोनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया।
जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला परमजीत की हालत गंभीर है। उसका ऑपरेशन किया जाएगा। महिला के पेट और निचले हिस्से में गोलियां लगी हैं। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।