Hindi Newsराजस्थान न्यूज़rajasthan mausam ka update cold wave alert in many districts after western disturbance

दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट, बारिश और ठंड पर क्या अपडेट?

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में ठंड बढ़ने के संकेत हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ का राजस्थान के मौसम पर कैसा रहेगा असर जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, जयपुरSat, 7 Dec 2024 03:28 PM
share Share
Follow Us on
दस्तक देगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट, बारिश और ठंड पर क्या अपडेट?

राजस्थान में ठंड बढ़ने लगी है। सीकर में सबसे कम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने दिनांक 7 से 8 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इस पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तो राजस्थान पर ज्यादा नहीं पड़ेगा लेकिन आंशिक प्रभाव से बादलों के छाने की संभावना है। उत्तर और पश्चिम राजस्थान में 7 से 8 दिसंबर के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बारिश नहीं होगी।

बढ़ेगी ठंड

इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 9 से 10 दिसंबर से राजस्थान के मौसम में बड़ा उलटफेर देखा जाएगा। राजस्थान में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी। यही नहीं शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।

इन जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि सूबे के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। IMD ने 10 और 11 दिसंबर को झुंझुनू, चुरू और सीकर में शीत लहर चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हनुमानगढ़ में तीन दिन 9, 10 और 11 दिसंबर को शीत लहर चलने का यलो अलर्ट घोषित किया गया है। श्रीगंगानगर में 11 दिसंबर को शीत लहर चलने की आशंका है। इसे लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सीकर और माउंट आबू में 5 डिग्री तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान सीकर और माउंट आबू में 5 डिग्री सेल्सियस जबकि चूरू में 5.6 डिग्री, संगरिया में 5.7 डिग्री, पिलानी में 6.3 डिग्री, अलवर में 6.6 डिग्री, करौली में 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.7 डिग्री तो अजमेर में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें