Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़leopard killed minor girl in udaipur blood strain leads to the body

उदयपुर में तेंदुए का आतंक! गांव की लड़की को उठा ले गया जंगल; अब मिली लाश

  • राजस्थान के उदयपुर में तेंदुए का आतंक सामने आया है। यहां तेंदुआ एक लड़की को जंगल में उठा ले गया और उसके शरीर के हिस्सों को खा गया। गुरुवार को लड़की की लाश जंगल में मिली है।

Mohammad Azam पीटीआईThu, 19 Sep 2024 11:19 AM
share Share

राजस्थान में उदयपुर जिले में तेंदुए का आतंक सामने आया है। यहां की गोगुन्दा तहसील के उण्डीथल गांव में तेंदुए के हमलाकर एक किशोरी को खा जाने की घटना सामने आई है। लड़की का शव जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। घटनास्थल पर जाने पर पता चला कि तेंदुए ने लड़की को 200 फीट तक घसीटा था और रास्ते में खून बिखरा पड़ा हुआ था। इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना बुधवार की है। उदयपुर के गोगुन्दा थाना क्षेत्र में उण्डीथल निवासी कमला पुत्री अम्बालाल गमेती (16) मवेशी चराने जंगल में गई थी, शाम को मवेशी घर आ गयी लेकिन कमला नहीं आने से परिजनों ने उसकी तलाश की। कक्षा नौ में पढ़ाई कर रही कमला की पूरी रात तलाशी की गई। गुरुवार सुबह जंगल में कमला का तेंदुआ द्वारा किये गए हमले के बाद क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।

इस घटना की जानकारी देते हुए गांव की उपसरपंच माधुलाल गमेती ने बताया कि तेंदुआ ने शाम को ही घर लौट रही किशोरी पर हमला कर उसे करीब दो सौ फीट घसीटकर जंगल के अंदर ले गया। रास्ते में खून बिखरा पडा था। घटना की सूचना पर वन विभाग और पुलिस जाब्ता ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। तथा सामुदायिक चिकित्सालय गोगुन्दा की मोर्चरी में रखवाया है।

1 साल में 7 को बनाया शिकार

बुधवार को नाबालिग लड़की तेंदुए का शिकार बन गई। इस तरह पिछले एक साल में तेंदुए के शिकार की यह सातवीं घटना है। पिछले 8 सितंबर को भी उदयपुर के झाड़ोल इलाके में एक महिला को तेंदुए ने शिकार बनया था। महिला लकड़ी इकट्ठा करने के लिए जंगल गई थी।

इस घटना की जानकारी देते हुए गोगुंदा के थाना प्रभारी शैतान सिंह नथावत ने बताया कि मृतक बालिक उंडीथल गांव की रहने वाली थी। बुधवार को वह बकरी चराने के लिए जंगल की तरफ गई थी। बकरियां लौट आईं लेकिन लड़की देर रात तक नहीं लौटी। गुरुवार को तलाशी के दौरान जंगल में उसकी लाश मिली। इस घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें