Notification Icon
Hindi Newsराजस्थान न्यूज़Diya Kumari expressed grief over the demise of Mange Khan of Barmer Boys Group

बाड़मेर बॉयज ग्रुप के मांगे खान का निधन, दीया कुमारी ने जताया दुख

  • राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बाड़मेर बॉयज ग्रुप के प्रमुख सदस्य और प्रसिद्ध लोक कलाकार मांगे खान के निधन पर गहरा दुख जताया है।

Prem Narayan Meena लाइव हिन्दुस्तानThu, 12 Sep 2024 07:59 AM
share Share

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बाड़मेर बॉयज ग्रुप के प्रमुख सदस्य और प्रसिद्ध लोक कलाकार मांगे खान के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा-लोकसंगीत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले बाड़मेर बॉयज ग्रुप के प्रमुख सदस्य और प्रसिद्ध लोक कलाकार मांगे खान जी के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों व प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !!

मशहूर राजस्थानी लोक गायक मांगे खान का निधन हो गया है। वो 49 साल के थे। मांगे खान अपनी राजस्थानी लोक गायकी के लिए देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी मशहूर थे। उन्होंने 20 देशों में 200 से भी ज्यादा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किये थे। अब उनके जाने के बाद उनके फैंस काफी मायूस हो गए हैं। मांगे खान मांगणियार समाज के सबसे मशहूर और टैलेंटेड वोकलिस्ट थे। लोग प्यार से उन्हें मंगा बुलाते थे. हाल ही में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। कई दिग्गजों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

जानकारी के मुताबिक मांगे खान का निधन 10 सितंबर 2024 को हुआ है। उन्होंने मंगनियार तिकड़ी बैंड के अपने साथी सदस्यों सवाई खान और मगदा खान के साथ बोले तो मिठो लागे जैसे लोकप्रिय गीत गाए हैं। उनका ग्रुप कोक स्टूडियो सीजन 3 में नजर आया था। मांगे खान ने देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा डेनमार्क, ब्रिटेन, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली जैसे कई देशों में भी अपनी प्रस्तुति दी है।

मांगे खान राजस्थान के बाड़मेर के रामसर गांव से वंशानुगत संगीतकारों के समूह मांगणियारों से ताल्लुक रखते थे। वह अपने समुदाय के अन्य लोगों के साथ स्थानीय पारंपरिक आयोजनों जैसे शादियों और बच्चों के जन्म पर अपने जजमानों के लिए गाते थे। उनके प्रदर्शनों की सूची में कबीर और मीरा के भजन और सूफी कलाम शामिल हैं। साल 2011 में अमरस डेजर्ट म्यूजिक फेस्टिवल में बाड़मेर बॉयज ने अपनी शुरुआत की, जिसे अमरस रिकॉर्ड्स लेबल के तहत बनाया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें