Notification Icon
Hindi Newsपंजाब न्यूज़Sukhpal Singh Khaira arrested congress says jungle raj begun in Punjab

पंजाब में जंगलराज की शुरुआत, हम चुप नहीं बैठेंगे, आखिरी तक लड़ेंगे; अपने नेता की गिरफ्तारी से भड़की कांग्रेस 

पंजाब में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद माहौल गर्म है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसे पंजाब में जंगलराज की शुरुआत बताया है। साथ ही कहा है कि हम चुप नहीं बैठेंगे और आखिरी तक लड़ेंगे।

Deepak लाइव हिंदुस्तान, चंडीगढ़Thu, 28 Sep 2023 01:53 PM
share Share

पंजाब में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद सियासी उफान चरम पर है। इस ऐक्शन के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया है। कांग्रेस ने इसे पंजाब में जंगलराज की शुरुआत बताया है। साथ ही कहा है कि हम चुप नहीं बैठेंगे और आखिरी तक लड़ेंगे। इस मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस के मुखिया अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने राज्यपाल से मुलाकात की। गौरतलब है कि पंजाब में पुलिस ने कांग्रेस ने सुखपाल सिंह खैरा को एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। 

कहा-राजनीति की जा रही है
राज्यपाल से मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुखपाल सिंह खैरा के साथ क्या हुआ है, इसके बारे में हमने राज्यपाल को पूरी जानकारी दी है। यह पूरी तरह से झूठा केस है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब में जंगलराज का आगाज है। राजा वारिंग ने कहा कि आठ साल पुराने केस में गिरफ्तारी करके राजनीति की जा रही है। एक सेटअप तैयार किया गया और बिना समन भेजे केस दर्ज करके पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच गई। हम इस मामले को लेकर चुप नहीं रहेंगे और आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोग जानते हैं कि सच क्या है। हमें पूरी उम्मीद है कि राज्यपाल संज्ञान लेंगे।

बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप
गौरतलब है कि पंजाब में फिरोजपुर जिले की जलालाबाद पुलिस ने एनडीपीएस के पुराने मामले में भुलत्थ के कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गुरुवार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। जलालाबाद पुलिस टीम सुबह करीब छह बजे खैरा के आवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के छापे की सूचना खुद खैरा ने फेसबुक पर लाईव होकर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके खिलाफ बदले की भावना से यह कार्रवाई कराई है। उनका दावा है कि पुलिस उनके बेडरूम में घुस गई और यह सारा घटनाक्रम बच्चों के सामने हुआ। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें