Hindi Newsपंजाब न्यूज़Akali leader arrested for killing AAP leader

आप नेता की हत्या करने के आरोप में शिरोमणी अकाली दल का नेता गिरफ्तार

  • आम आदमी पार्टी के किसान विंग के नेता त्रिलोचन सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के नेता तेजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर किया है।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 Sep 2024 10:12 AM
share Share

खन्ना के गांव इकोलाहा में नौ सितंबर की शाम आम आदमी पार्टी के किसान विंग के नेता त्रिलोचन सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के नेता तेजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर किया है। एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि खन्ना के आसपास इलाके में आरोपी छिपा है। इसके बाद रेड कर आरोपी तेजिंदर सिंह को पकड़ लिया गया। इससे पहले पुलिस ने मामले के एक आरोपी रणजीत सिंह को लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया था। तेजिंदर सिंह का भाई कुलविंदर सिंह अभी फरार है। तेजिंदर सिंह अकाली दल किसान विंग का उपाध्यक्ष है।

आरोपी तेजिंदर सिंह गांव इकोलाहा का ही रहने वाला,  अकाली दल किसान विंग का उपाध्यक्ष 

मामले में उसके भाई कुलविंदर सिंह को भी नामजद किया गया है, जो अभी फरार है। एक आरोपी रणजीत सिंह को पुलिस ने 11 सितम्बर को लाइसेंसी रिवाल्वर सहित गिरफ्तार कर लिया था। तब पुलिस बताया कि आरोपी रणजीत और त्रिलोचन सिंह का कुछ साल पहले झगड़ा हुआ था। राजीनामा होने के बावजूद रणजीत रंजिश रखता था। इसी कारण उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से त्रिलोचन सिंह को गोली मार उसकी हत्या कर दी। उसने चार गोलियां मारी जिनमें से दो गोली पेट और एक सिर में लगी थी।

राजनीतिक रंजिश में तो नहीं हुआ कत्ल?

त्रिलोचन सिंह ने पिछली बार अकाली दल की ओर से गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गए थे। कुछ समय पहले वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें किसान विंग का अध्यक्ष बनाया था। त्रिलोचन सिंह इस बार भी गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनका मर्डर कर दिया गया। आप के नेता त्रिलोचन सिंह सोमवार शाम को अपने खेत से घर लौट रहे थे। गांव के रास्ते में किसी ने उन्हें गोली मार दी। उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। उनके बेटे ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। त्रिलोचन सिंह के बेटे हरप्रीत सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा था कि रंजिश के चलते उनके पिता की हत्या की गई है। पुलिस इस एंगल पर भी पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें