भारतीय बाजारों में पिछले कई सत्रों से लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, मंगलवार को इसमें कुछ सुधार हुआ था। बावजूद कई शेयर अभी अपने लाइफ टाइम लो पर चल रहे हैं। इस बीच, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिसनें क्रैश मार्केट में भी तगड़ा रिटर्न दिए हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिसने मंदी में भी महीनेभर से शानदार रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं डिटेल में...
गॉडफ्रे फिलिप्स का शेयर एक महीने में 30.42 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। मंगलवार को स्टॉक ₹5,667.75 पर बंद हुआ था।
पिछले एक महीने में गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयरों में 33.33 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। 25 फरवरी को गोदरेज का शेयर ₹1,119 पर बंद हुआ था।
आरती फार्मालैब्स का स्टॉक एक महीने में 29.29 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। मंगलवार के सत्र में शेयर की कीमत ₹771.95 पर बंद हुई थी।
कैस्ट्रोल इंडिया के शेयर की कीमत एक महीने में 28.19 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। स्टॉक मंगलवार के सत्र में ₹217.33 पर समाप्त हुआ था।
ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स के शेयर एक महीने में 23.89 प्रतिशत से अधिक बढ़ गए। मंगलवार को स्टॉक ₹2,555 पर बंद हुआ था।