Virat Kohli IPL Records Highest run scorer to Most runs During a season in Indian Premier League IPL में विराट कोहली के 5 धांसू रिकॉर्ड, दूसरा वाला तो शायद ही कोई तोड़ पाएगा!
Hindi NewsफोटोखेलIPL में विराट कोहली के 5 धांसू रिकॉर्ड, दूसरा वाला तो शायद ही कोई तोड़ पाएगा!

IPL में विराट कोहली के 5 धांसू रिकॉर्ड, दूसरा वाला तो शायद ही कोई तोड़ पाएगा!

IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। 17वें सीजन के पहले मैच में सीएसके और आरसीबी भिड़ेंगी। आरसीबी स्टार विराट कोहली को मैदान पर देखने के लिए फैंस बेताब...

AdminWed, 6 March 2024 05:35 PM
1/6

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के स्टार विराट कोहली को मैदान पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। चलिए, आपको कोहली के पांच धांसू आईपीएल रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

2/6

कोहली आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 237 मैचों में 37.25 की औसत और 130.02 के स्ट्राइक रेट से 7264 रन जुटाए हैं। उनके अलावा कोई प्लेयर सात हजार का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

3/6

आईपीएल की साल 2028 में शुरू हुई थी। कोहली तब से आरसीबी का हिस्सा हैं। वह आईपीएल में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए इतने लंबे समय तक खेलने वाले इकलौते प्लेयर हैं।

4/6

कोहली आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक रन बटोरने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने साल 2016 में 16 मैचों में 973 रन बनाए थे, जिसमें चार शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। तब उनका औसत 81.08 का रहा।

5/6

कोहली के नाम भारतीय लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अभी तक कुल 7 शतक जड़े है। उनके बाद दूसरे नंबर पर 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल (6) हैं, जो अब आईपीएल नहीं खेलते।

6/6

कोहली आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा पचास प्लस पार्टनरशिप करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर आठ बार ऐसा किया।