MS Dhoni IPL Records List Most Dismissals as Wicketkeeper To Most Successful Captain in Indian Premier League in Top 7 IPL में एमएस धोनी के ये 7 रिकॉर्ड तोड़ना टेढ़ी खीर, तीसरा वाला तो क्रिकेटर्स को याद दिलाएगा नानी
Hindi NewsगैलरीखेलIPL में एमएस धोनी के ये 7 रिकॉर्ड तोड़ना टेढ़ी खीर, तीसरा वाला तो क्रिकेटर्स को याद दिलाएगा नानी

IPL में एमएस धोनी के ये 7 रिकॉर्ड तोड़ना टेढ़ी खीर, तीसरा वाला तो क्रिकेटर्स को याद दिलाएगा नानी

  • एमएस धोनी के लिए नंबर 7 बेहद खास है। यह उनकी जर्सी का नंबर भी है। चलिए, आपको धोनी के वो 7 आईपीएल रिकॉर्ड बताते हैं, जिन्हें तोड़ना टेढ़ी खीर है। तीसरा वाला रिकॉर्ड तो क्रिकेटर्स को नानी याद दिला देगा।

Md.Akram Sun, 23 March 2025 03:30 PM
1/7

सबसे ज्यादा शिकार

एमएस धोनी आईपीएल इतिहास में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर हैं। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी ने अभी तक 190 शिकार किए हैं। उन्होंने 148 कैच लिए जबकि 42 स्टंपिंग की।

2/7

सर्वाधिक रन बनाने प्लेयर

धोनी बतौर विकेटकीपर आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने अब तक 224 पारियों में 5125 रन जुटाए हैं। उनके बाद पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (214 पारियों में 4463) हैं, जो रिटायर हो चुके हैं।

3/7

सबसे ज्यादा जीत

धोनी ने आईपीएल में कप्तान के रूप में सबसे अधिक 133 मैच जीते हैं। वह बतौर कप्तान 100 मैच जीतने वाले इकलौते हैं। धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी सौंप दी थी।

4/7

सर्वाधिक मैच का रिकॉर्ड

आईपीएल में कप्तान के रूप में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम दर्ज है। उन्होंने 226 मैचों में कप्तानी की। उनके बाद रोहित शर्मा (158) और विराट कोहली (143) हैं। रोहित और कोहली भी आईपीएल में कप्तानी छोड़ चुके हैं।

5/7

सबसे ज्यादा फाइनल

धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने का कारनामा अंजाम दिया है। वह कुल 11 बार फाइनल में उतरे हैं। उन्होंने 10 फाइनल सीएसके और एक पुणे सुपर जायंट्स की ओर से खेला।

6/7

सबसे अधिक छक्के

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे अधिक छक्के जड़ने का कमाल किया है। वह अभी तक 248 सिक्स उड़ा चुके हैं। सुरेश रैना ने सीएसके की तरफ से 219 छक्के मारे। रैना रिटायर हो गए हैं।

7/7

पांच आईपीएल ट्रॉफी

धोनी आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने चेन्नई को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। मुंबई इंडियंस (एमआई) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी पांच आईपीएल खिताब जीते हैं।