इंडियन प्रीमियर लीग 2024 एमएस धोनी के करियर का खिलाड़ी के तौर पर आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी इस सीजन में बड़े बालों के साथ खेल रहे हैं और 43 साल के होने के बावजूद उनकी फिटनेस में कोई कमी नजर नहीं आ रही है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मैच में धोनी ने चार गेंदों पर नॉटआउट 20 रन बनाए थे और ड्रेसिंग रूम में लौटते हुए एक बच्ची को गेंद थमाई थी।
मैच मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड पर खेला गया, लेकिन हर कहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के ही फैन नजर आ रहे थे। धोनी की एक झलक के लिए फैन्स बेकरार थे।
एमएस धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप ट्रॉफी भी देखी थी। 2011 वर्ल्ड कप भारत ने धोनी की कप्तानी में जीता था। वर्ल्ड कप ट्रॉफी देखकर धोनी की आंखों में अलग ही चमक नजर आ रही है।
वानखेड़े स्टेडियम में का धोनी के छक्के से पुराना कनेक्शन है। 2011 वर्ल्ड कप में धोनी ने छक्के के साथ भारत को वर्ल्ड कप जिताया था।
एम एस धोनी ने 20 रन बनाए थे और मुंबई इंडियंस ने वह मैच 20 रनों से ही हराया था। मैच के बाद सचिन तेंदुलकर से कुछ इस अंदाज में मिले थे थाला।
आईपीएल 2024 में एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर की साथ की इस फोटो को फैन्स ने बहुत ज्यादा पसंद किया और 2011 वर्ल्ड कप की यादें भी ताजा हो गईं।