गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर सुखाई विमान ने भी उड़ान भरी।
राफेल विमान ने जब गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ के ऊपर उड़ान भरी तो भारत का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
पिनाक मल्टी लॉन्चर रॉकेट सिस्टम गणतंत्र दिवस परेड में आन-बान-शान से शामिल हुआ। इसकी कमान संभाली लेफ्टिनेंट तुषार तोमर ने। इसका मोटो है वीरावेल वेत्रिवेल।
इस दौरान सेना के कॉम्बैट व्हीकल्स का भी प्रदर्शन हुआ। बीएमपी-2 इंफैंट्री कॉम्बैट व्हीकल्स की कमान संभाली लेफ्टिनेंट सौरव प्रताप सिंह ने।
ब्रह्मोस का प्रदर्शन कैप्टन सूरज सिंह के नेतृत्व में हुआ। ब्रह्मोस का मोटो है, ‘सबसे आगे, सबसे तेज’।
परेड के दौरान नारी शक्ति की झलक भी देखने को मिली।
सेना का टैंक टी-90 भीष्म भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुआ। टैंक पर सवार थे कैप्टन नवजोत सिंह अटवाल। इस टैंक का मोटो है विजय या वीरगति।
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर हेलीकॉप्टर से लोगों के ऊपर फूल भी बरसाए गए।
इस दौरान बुलेट पर सवार भारतीय सेना के जवानों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना के शौर्य और बहादुरी की झलक देखने को मिली। इस दौरान अग्निबाण मल्टी बैरल लांचर परेड में नजर आया।