Hindi Newsगैलरीदेशबदल गई महात्मा गांधी के आश्रम की तस्वीर; पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

बदल गई महात्मा गांधी के आश्रम की तस्वीर; पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अहमदाबाद के साबरमती स्थित कोचरब आश्रम की तस्वीर एकदम से बदल गई है। यह इमारत...

Ankit OjhaTue, 12 March 2024 10:12 AM
1/7

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को साबरमती स्थित महात्मा गांधी के पुनर्विकसित कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया। जर्जर हो चुकी पुरानी इमारत की तस्वीर ही पूरी तरह बदल गई है।

2/7

पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि जो देश अपनी विरासत को सुरक्षित नहीं रख पाता, वो अपना भविष्य भी खो देता है। आजादी के बाद इस विरासत के साथ न्याय नहीं हुआ।

3/7

यह ऐतिहासिक इमारत बुरी तरह जर्जर हो गई थी। इसके खंभे टूट रहे थे और प्लास्टर उखड़ रहा था। पानी रिसने की लजह से काई लग गई थी।

4/7

अब कोचरब आश्रम की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। इसका कायाकल्प हो गया है। इसका रेनोवेशन और रंग रोगन किया गया है। वहीं आसपास भी साफ-सफाई की गई है।

5/7

इमारत के रेनोवेशन के बाद जब इसे रंग बिरंगी लाइट्स से चमकाया गया तो यह अद्भुत लग रही थी।

6/7

कोचरब आश्रम महात्मा गांधी द्वारा स्थापित पहला आस्रम था। इसे महात्मा गांधी ने 1915 मे स्थापित किया था। गुजरात में प्लेग फैलने के बाद महात्मा गांधी ने आश्रम को साबरमती शिफ्ट कर दिया था।

7/7

लंबे समय से अनदेखी होने की वजह से आश्रम की हालत खराब हो गई थी। इसके अलावा यहां ज्यादा लोगों का आा जाना भी बंद हो गया था। रेनोवेशन के बाद एक बार फिर यह इमारत देखने लायक हो गई है।