कुर्ती और प्लाजो इन दिनों खूब चलन में हैं। कम उम्र की लड़कियां भी प्लाजो सूट पहनना पसंद करती हैं। खासतौर से गर्मियों के मौसम में जहां जींस पसीने से पांव में चिपकती है, ऐसे में कॉटन की कुर्ती और प्लाजो आरामदायक और हवादार होते हैं। अगर आप इसके डिजाइन को लेकर कंफ्यूज रहती हैं तो यहां देखिए कुर्ती और प्लाजो के बेहतरीन डिजाइन जो गर्मियों के लिए बेस्ट हैं।
फैंसी कुर्ती बनवाने के लिए ये डिजाइन बेस्ट है। कॉटन के कपड़े पर ये काफी अच्छा दिखेगा। गर्मियों में टैनिंग से स्किन को बचाने के लिए ये बेस्ट डिजाइन है। Photo Credit: beauty_fashionistt
प्लाजो में इस तरह का जालीदार डिजाइन काफी ट्रेंड में है। रेडीमेड सूट के साथ भी आजकल इसी तरह का प्लाजो मिल रहा है। आप अपने कॉटन सूट को ये डिजाइन दें। Photo Credit: suitdesignsnew
प्लाजो को फैंसी लुक देने के लिए आप प्लाजो में मैचिंग रंग की लेस को दिए गए डिजाइन की तरह लगवा सकती हैं। इस तरह की कॉटन लेस आजकल खूब ट्रेंड में है। Photo Credit: suitdesignsnew
स्टाइलिश कुर्ती बनवाने के लिए इस पैटर्न का चुनाव करें। इसकी स्लीव्स काफी अट्रैक्टिव हैं। Photo Credit: beauty_fashionistt
सिंपल कुर्ते के साथ एक स्टाइलिश प्लाजो लुक को काफी हद तक इंहेंस कर सकता है। कॉटन की प्लेन कुर्ती के साथ इस तरह के प्लाजो पैंट को बनवाएं। Photo Credit: suitdesignsnew
लड़कियों को इस तरह का प्लाजो डिजाइन काफी पसंद आता है। लुक इंहेंस करने के लिए एक बार इस तरह के डिजाइन के प्लाजो को बनवाएं। Photo Credit: beauty_fashionistt
कुर्ती का लुक उसकी नेकलाइन से ही आता है। ऐसे में इस तरह के डिजाइन का चुनाव करें। Photo Credit: beauty_fashionistt
शॉर्ट फ्रॉक स्टाइल कुर्ते के साथ इस तरह की अफगानी सलवार काफी अच्छी लगती है। इसे सजाने के लिए एक सुंदर लेस का इस्तेमाल करें। Photo Credit: beauty_fashionistt
अंगरखा कुर्ती की कटिंग वैसे तो अलग तरह से होती है, लेकिन लेस और बटन को इस तरह लगाकर आप इसे अंगरखा डिजाइन दे सकते हैं। Photo Credit: beauty_fashionistt
प्लाजो में इस तरह के साइड डिजाइन को महिलाएं बनवाना पसंद करती हैं। अगर आप सिंपल सूट कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह के छोटे डिजाइन से लुक इंहेंस करें। Photo Credit: beauty_fashionistt
कुर्ती में आलिया कट डिजाइन काफी ट्रेंड में है। हालांकि, इस फोटो में दिए पैटर्न को पाइपिन के साथ सजाया गया है। Photo Credit: beauty_fashionistt