Hindi Newsगैलरीलाइफस्टाइलFashion Tips: बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहीं 'बेबो', देखें उनके आइकॉनिक लुक्स जिन्होंने मचा दिया था तहलका

Fashion Tips: बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहीं 'बेबो', देखें उनके आइकॉनिक लुक्स जिन्होंने मचा दिया था तहलका

Kareena Kapoor Iconic Looks: बॉलीवुड में बेबो अपने 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं। ऐसे में चलिए उनके आइकॉनिक लुक्स पर नजर डालते हैं, जिन्होंने सिर्फ अपने समय ही नहीं बल्कि आज भी लोगों के दिलों में जगह बना रखी है।

Anmol ChauhanWed, 18 Sep 2024 06:22 AM
1/7

बेबो की एक्टिंग और फैशन दोनों हैं आइकॉनिक

बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम अभिनेता या अभिनेत्री होते हैं, जो अपनी छाप लोगों के दिलों पर छोड़ देते हैं। इन्हीं में से एक हैं कपूर खानदान की लाडली करीना कपूर। हाल ही में करीना बॉलीवुड में अपने शानदार 25 सालों को सेलिब्रेट कर रही हैं। करीना की दमदार एक्टिंग हो या उनका फैशन सेंस सब कुछ बहुत आइकॉनिक रहा है। आज हम आपको उनके कुछ वो लुक्स दिखाने वाले हैं, जिन्होंने फिल्म के रिलीज के दौरान तो तहलका मचाया ही, बल्कि आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं।

2/7

' जब वी मेट ' का ये पंजाबी कुड़ी लुक

' जब वी मेट ' की चुलबुली गीत को कौन भूल सकता है। आज भी करीना का ये किरदार लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। फिल्म की कहानी और एक्टिंग के अलावा लोगों को गीत की ड्रेसिंग सेंस भी बेहद पसंद आई। वैसे तो सारे आउटफिट्स की कमाल के थे लेकिन ये पंजाबी सूट आज भी हर लड़की अपने वॉर्डरोब में शामिल करना चाहती है। ( Pic credit: Pinterest)

3/7

‘कभी खुशी कभी गम’ वाली 'पू' ने सेट किए थे कई फैशन ट्रेंड

बेबो का ये किरदार तो सबसे आइकॉनिक रहा है। आज भी सोशल मीडिया पर 'पू' के इस किरदार को खूब पसंद किया जाता है। इसमें करीना ने जो कपड़ों का फैशन ट्रेंड शुरू किया था वो आज भी लोगों की पसंद बना हुआ है। खासतौर से ये आइकॉनिक लहंगा। आज भी लड़कियां इस लहंगे को रीक्रिएट कर के अक्सर पहनती दिख जाती हैं। ( Pic credit: Pinterest)

4/7

' चमेली ' की आदाओं ने लोगों को बनाया था दीवाना

फिल्म चमेली में करीना की एक्टिंग को खूब तारीफ मिली। हालांकि इसमें करीना के लुक्स को भी खूब पसंद किया गया। रंगीन फ्लोरल पैटर्न साड़ियां और फ्रिल वाला ब्लाउज आज भी लड़कियों को खूब पसंद आता है। इस मूवी में करीना के मेकअप को भी खूब पसंद किया गया। ( pic credit : Instagram )

5/7

'वीरे दी वेडिंग' की कालिंदी का ये लहंगा था आइकॉनिक

फिल्म वीरे दी वेडिंग में करीना के आउटफिट्स को काफी पसंद किया गया। हालांकि इस मूवी में करीना ने जो लहंगा पहना था इसने तो सभी का ध्यान अपनी ओर ही खींच लिया। ये ऑफ शोल्डर लहंगा जाने माने फैशन डिजाइनर अबू खोसला और संदीप जानी के 25 साल पुराने कलेक्शन का हिस्सा था। खूबसूरत थ्रेड वर्क और मोतियों के वर्क वाला ये लहंगा आज भी लड़कियों की पहली पसंद है। ( Pic credit: Instagram)

6/7

फिल्म ‘रावन’ में पहनी ये लाल साड़ी बन गई थी हर लड़की की पसंद

फिल्म रावन में छम्मक छल्लों गाने में करीना ने जो आइकॉनिक रेड साड़ी पहनी थी, उसने तो फैशन इंडस्ट्री में मानों अपनी अलग ही जगह बना ली थी। हर लड़की करीना जैसी लाल साड़ी अपने वॉर्डरोब में शामिल करना चाह रही थी। आज भी बेबो का ये आइकॉनिक लुक लोगों को खूब पसंद आता है। ( pic credit: Pinterest)

7/7

बेबो की शादी का ये शाही जोड़ा था कमाल

पर्दे पर तो बेबो के आइकॉनिक लुक्स खूब पसंद किए जाते हैं, लेकिन अपनी असल जिंदगी में भी उनके लुक्स कमाल के होते हैं। बेबो ने अपनी शादी के लिए ये 200 साल पुराना शाही जोड़ा चुना था जिसपर असली सोने की कारीगरी की गई थी। इस नवाबी जोड़े में करीना इतनी खूबसूरत लगी थीं कि कई दिनों तक तो उनके लुक्स की ही चर्चा होती रही थी। ( Pic credit: Instagram)