Hindi Newsगैलरीलाइफस्टाइलJanmashtami 2024: जन्माष्टमी से पहले जानें भारत के सबसे फेमस कृष्ण मंदिर, इनमें से एक में हमेशा रहती है भक्तों की भीड़

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी से पहले जानें भारत के सबसे फेमस कृष्ण मंदिर, इनमें से एक में हमेशा रहती है भक्तों की भीड़

  • Famous Temples of Lord Krishna: भारत में कुछ मंदिर ऐसे हैं जो अपनी साहसिक स्थापना और आकर्षण के लिए फेमस हैं। यहां हम भारत में कृष्ण भगवान के सबसे फेमस मंदिरों के बारे में बता रहे हैं।

Avantika JainTue, 13 Aug 2024 08:24 AM
1/9

भारत में कृष्ण भगवान के सबसे फेमस मंदिर

दुनियाभर में श्रीकृष्ण के अनेकों मंदिर हैं। इन मंदिरों के दर्शन करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में यहां भारत में कृष्ण भगवान के सबसे फेमस मंदिरों के बारे में बता रहे हैं। यहां आप भी जन्माष्टमी के मौके पर जा सकते हैं।

2/9

जगन्नाथ मंदिर, पुरी

जगन्नाथ मंदिर भगवान कृष्ण का एक फेमस मंदिर है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण और उनके भाई-बहनों- बलराम और सुभद्रा की मूर्तियां भी स्थापित हैं। हर 12 साल पर इन लकड़ी की मूर्तियों को शाही ढंग से बदल दिया जाता है। ये मंदिर सबसे पवित्र जगहों में से एक है।

3/9

श्रीनाथ जी, नाथद्वारा

जगन्नाथ मंदिर भगवान कृष्ण का एक फेमस मंदिर है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण और उनके भाई-बहनों- बलराम और सुभद्रा की मूर्तियां भी स्थापित हैं। हर 12 साल पर इन लकड़ी की मूर्तियों को शाही ढंग से बदल दिया जाता है। ये मंदिर सबसे पवित्र जगहों में से एक है।

4/9

बांके बिहारी, वृंदावन

बांके बिहारी मंदिर वृन्दावन के सबसे ज्यादा फेमस मंदिर में से एक है। यहां हर दिन भक्तों की भीड़ रहती है। यहां मंदिर की मूर्ति त्रिभंग मुद्रा में है।

5/9

उडुपी श्री कृष्ण मठ, उडुपी

उडुपी श्री कृष्ण मठ कर्नाटक के उडुपी शहर में है। यहां पर कृष्ण का एक फेमस मंदिर है। मंदिर के नजदीक में कई दूसरे धार्मिक स्थल भी हैं। जिनके दर्शन आप भी कर सकते हैं।

6/9

गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर, गुरुवायुर

गुरुवायुर मंदिर के मुख्य देवता भगवान विष्णु हैं, जिनके अवतार भगवान कृष्ण की यहां पूजा की जाती है। भगवान कृष्ण को समर्पित यह मंदिर दक्षिण भारत के द्वारका के रूप में फेमस है।

7/9

द्वारकाधीश मंदिर, द्वारका

द्वारकाधीश मंदिर गुजरात राज्य के द्वारका में है। यह भगवान कृष्ण को समर्पित एक सुंदर हिंदू मंदिर है, जिसमें 72 स्तंभों द्वारा बनी 5 मंजिल हैं। इस मंदिर को जगत मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।

8/9

इस्कॉन टेम्पल

इस्कॉन टेम्पल पूरी दुनिया में फैला हुआ है। दुनिया भर में कई इस्कॉन मंदिर हैं। भगवान कृष्ण के इन अद्भुत रूप से निर्मित और अच्छी तरह से बनाए गए मंदिरों में अलग-अलग जातियों और धर्मों के कई भक्त आते हैं।

9/9

प्रेम मंदिर, वृन्दावन

प्रेम मंदिर वृन्दावन के दिव्य शहर में है और ये भगवान कृष्ण को समर्पित मंदिरों में से एक है। मंदिर की स्थापना आध्यात्मिक गुरु कृपालु महाराज ने की थी। इस मंदिर में भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियां भी हैं।