30 मार्च से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। इसके साथ ही पूरे नौ दिन मां दुर्गा की भक्ति में भक्त डूबे रहेंगे। पूजा-अर्चना के साथ ही शक्ति को प्रसन्न करने के लिए भोग लगाया जरूरी होता है। ऐसे में जान लें नवरात्रि की 9 देवियों के प्रिय भोग। प्रथम शैलपुत्री से लेकर नवम मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए लगाएं इन 9 पकवानों का भोग, देख लें पूरी लिस्ट।
नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा होती है और इन्हें पूजा में घी चढ़ाया जाता है। देसी घी से बने भोग मां शैलपुत्री को प्रिय होते हैं।
नवरात्रि के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। उनका प्रिय भोग शक्कर है। ऐसे भोग जिसमे शक्कर का इस्तेमाल किया गया हो, उन्हें पसंद आते हैं।
नवरात्रि की तीसरी देवी चंद्रघंटा है। उन्हें दूध प्रिय है। माता के लिए दूध से बने पकवानों का भोग लगाया जा सकता है। रबड़ी, खीर उन्हें प्रिय होगी।
माता कूष्मांडा को मालपुए बेहद प्रिय हैं। नवरात्रि की चौथी देवी मां कूष्मांडा की पूजा के लिए खासतौर पर मालपुए बनाने चाहिए और भोग लगाने चाहिए।
मां स्कंदमाता को केला प्रिय है। केला का भोग लगाने के साथ ही आप चाहें तो केले से बने पकवानों को भी मां के भोगस्वरूप अर्पित कर सकती हैं।
नवरात्रि के छठवें स्वरूप में मां कात्यायनी की पूजा होती है। इन्हें शहद प्रिय है। मां को भोग में शहद से बने पकवानों का भोग लगाना चाहिए।
मां कालरात्रि को गुड़ बेहद प्रिय है। पूजा के भोग में उन्हें गुड़ या गुड़ से बने भोग चढ़ाने से घर में सुख-शांति आती है।
8वें दिन की देवी महागौरी हैं और इस दिन इनकी पूजा होती है। महागौरी को नारियल प्रिय है। नारियल से बने व्यंजन मां को चढ़ाया जाता है।
देवी दुर्गा का नवां स्वरूप सिद्धिदात्री का है। इस दिन मां को भोग में हलवा-पूड़ी, खीर का भोग लगाया जाता है और ये मां को प्रिय है। तो मां को नौ दिन प्रसन्न करना है तो इन खास चीजों का भोग जरूर लगाएं।