Hindi Newsगैलरीविदेशभीषण बाढ़ से बेहाल हुआ पाकिस्तान, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

भीषण बाढ़ से बेहाल हुआ पाकिस्तान, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

पाकिस्तान में मंगलवार तक 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 1600 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कोई अपनी चारपाई की नाव बनाकर भागता दिख रहा है तो किसी का घर उजड़...

GauravTue, 30 Aug 2022 09:36 AM
1/10

pakistan flood

पाकिस्तान में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई हुई है। सिंध, बलूचिस्तान और पेशावर समेत अन्य राज्यों से आ रही बाढ़ की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां के लोगों की स्थिति क्या है। हालत यह है कि लोग खाने-पीने को भी तरस रहे हैं। आइए तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं कि लोग बाढ़ से कैसे बचने की कोशिश कर रहे हैं।

2/10

pakistan flood

दरअसल, पाकिस्तान में मंगलवार तक 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 1600 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक तिहाई पाकिस्तान बाढ़ से प्रभावित है। कोई अपनी चारपाई की नाव बनाकर भागता दिख रहा है तो किसी का घर उजड़ चुका है।

3/10

pakistan flood

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में रहने वाले सात में से हर एक इंसान पर बाढ़ का असर है। इसी के चलते लोगों के सामने अब खाने-पीने का संकट भी बढ़ गया है। पाकिस्तान में बिगड़े हालात को देखते हुए दुनिया के कई देश उसकी मदद के लिए आगे आने लगे हैं।

4/10

pakistan flood

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को मदद भेजी है। मालवाहक विमान से खाद्य सामग्री और जरूरी सामान भेजा गया है। जबकि आईएमएफ ने पाकिस्तान के लिए 1.7 बिलियन डॉलर की सहायता दी है।

5/10

pakistan flood

इतना ही नहीं पाकिस्तान को भारत से भी काफी उम्मीदें हैं। संकट की इस घड़ी में पाकिस्तान भारत से सब्जी और तेल आयात करना चाहता है। इसको लेकर अभी पाकिस्तान में टॉप लीडरशिप विचार कर रही है।

6/10

pakistan flood

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तो कई हजार गांव ऐसे हैं जिनमें रहने वाले लोगों का पाकिस्तान के अन्य इलाकों से कनेक्शन पूरी तरह टूट गया है। क्योंकि उनके इलाकों में नदी के तेज बहाव की वजह से सड़कें और ब्रिज तहस-नहस हो गए हैं।

7/10

pakistan flood

उधर बलूचिस्तान, सिंध और दक्षिण पंजाब से सब्जियों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। देश में आधी से ज्यादा कॉटन की फसल पानी में डूब गई है। फल, सब्जी और चावल की खेती पूरी बर्बाद हो गई है। जमीनी सर्वों के बाद यह नुकसान और भी हो सकता है।

8/10

pakistan flood

भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने संकट की इस घड़ी में पाकिस्तान के लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ट्वीट किया कि हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली की आशा करते हैं।

9/10

pakistan flood

वहीं आर्थिक संकट से जूझ रही शाहबाज शरीफ सरकार की अपील के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता पहुंचने लगी है। बाढ़ की विभीषिका का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि 3.3 करोड़ लोगों को यानी देश की कुल आबादी के करीब सातवें हिस्सा को विस्थापित होना पड़ा है।

10/10

pakistan flood

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने कहा कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को 10 अरब अमेरिकी डॉलर तक का नुकसान हुआ है।