Hindi Newsगैलरीखेल6 एथलीट्स जिनके दम पर भारत ने पेरिस पैरालंपिक में रचा इतिहास, पहली बार जीते इतने गोल्ड

6 एथलीट्स जिनके दम पर भारत ने पेरिस पैरालंपिक में रचा इतिहास, पहली बार जीते इतने गोल्ड

  • पेरिस पैरालंपिक में भारत ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए अभी तक कुल 6 गोल्ड हासिल किए हैं। भारत का यह एक पैरालंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले टोक्यो में भारत ने 5 गोल्ड मेडल जीते थे।

Lokesh KheraSat, 7 Sep 2024 07:57 AM
1/7

पेरिस पैरालंपिक में भारत ने 6 गोल्ड के साथ रचा इतिहास

पेरिस पैरालंपिक में भारत का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन जारी है। भारत अभी तक कुल 27 मेडल जीत चुका है, जिसमें 6 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज शामिल है। भारत ने इन खेलों में इतिहास रचते हुए पहले बार 6 गोल्ड मेडल जीते हैं। इससे पहले टोक्यो में भारत 5 गोल्ड जीतने में कामयाब रहा था। आईए एक नजर डालते हैं पेरिस में गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीट्स पर-

2/7

अवनि लेखरा

अवनि लेखरा ने टोक्यो के बाद पेरिस पैरालंपिक में भी नए रिकॉर्ड के साथ वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल SH1 में गोल्ड जीता।

3/7

सुमित अंतिल

सुमित अंतिल ने मेंस जैवलिन थ्रो F64 में गोल्ड जीता। यह पैरालंपिक में उनका लगातार दूसरा गोल्ड है, इससे पहले उन्होंने टोक्यों में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था। वह पैरालंपिक में भारत के लिए लगातार दो गोल्ड जीतने वाले पहले पुरुष एथलीट हैं।

4/7

नितेश कुमार

नितेश कुमार ने मेंस सिंगल बैडमिंटन SL3 में गोल्ड जीता। वह प्रमोद भगत और कृष्णा नागर के बाद पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले तीसरे बैडमिंटन प्लेयर हैं।

5/7

हरविंदर सिंह

हरविंदर सिंह ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाली पहले भारतीय तीरंदाज बने।

6/7

धरमबीर

मेंस क्लब थ्रो F51 इवेंट में धरमबीर ने नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

7/7

प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार ने मेंस हाई जंप टी64 में एशियाई रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया।