Hindi Newsगैलरीमनोरंजनक्या आपने देखा बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के इन भोजपुरी वर्जन को, कोई सलमान तो कोई शाहरुख बनकर छाया

क्या आपने देखा बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के इन भोजपुरी वर्जन को, कोई सलमान तो कोई शाहरुख बनकर छाया

  • आज हम आपको ऐसी भोजपुरी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हिंदी फिल्मों का रीमेक है। इसमें शाहरुख खान से लेकर गोविंदा और सनी देओल तक की ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।

Priti KushwahaFri, 13 Sep 2024 05:51 AM
1/8

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों के भोजपुरी वर्जन

Bollywood Movies Bhojpuri Remake: आज भोजपुरी सिनेमा भी काफी आगे बढ़ चुका है। भोजपुरी स्टार्स ने भी अपनी एक खास पहचान बना ली है। भोजपुरी फिल्मों में अमिताभ बच्चन से लेकर कई स्टार्स काम कर चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी भोजपुरी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हिंदी फिल्मों का रीमेक है। इसमें शाहरुख खान से लेकर गोविंदा और सनी देओल तक की ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। देखिए पूरी लिस्ट...

2/8

'करन अर्जुन'

शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म 'करन अर्जुन' की नकल पर बनी भोजपुरी फिल्म 'आज के कारण- अर्जुन' बनीं, जिसे खूब पसंद किया गया। इसमें शाहरुख के रोल में दिनेश लाल यादव निरहुआ और सलमान के रोल में उनके भाई प्रवेश लाल यादव नजर आए।

3/8

'बागी'

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी' का भी रीमेक बना है। इसमें खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी लीड रोल में हैं।

4/8

'बॉर्डर'

सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' में दिनेश लाल यादव निरहुआ, प्रवेश लाल यादव, सुशील सिंह और संजय पांडे ने लीड रोल प्ले किया है।

5/8

'गदर'

सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर' के बाद इसके इसके सेकेंड पार्ट 'गदर 2' ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म का भोजपुरी वर्जन भी बना है। इसमें पवन सिंह ने सनी का किरदार निभाया है।

6/8

'सत्या'

मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी पर आधारित बॉलीवुड फिल्म 'सत्या' के भोजपुरी वर्जन में पवन सिंह लीड रोल में नजर आए।

7/8

'विवाह'

शाहिद कपूर की हिट फिल्म 'विवाह' के भोजपुरी रीमेक को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस मूवी में प्रदीप पांडेय, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे लीड रोल में हैं।

8/8

'राजा बाबू'

गोविंदा और करिश्मा कपूर की कॉमेडी फिल्म 'राजा बाबू' का भी भोजपुरी वर्जन बना है। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लीड रोल प्ले किया है।