Hindi Newsगैलरीमनोरंजनसुनील शेट्टी ने ठुकराई ये 6 फिल्में, इस हिट मूवी को मना करने के पीछे की बड़ी वजह रहे गोविंदा

सुनील शेट्टी ने ठुकराई ये 6 फिल्में, इस हिट मूवी को मना करने के पीछे की बड़ी वजह रहे गोविंदा

  • सुनील ने अपने करियर में 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'धड़कन', 'मोहरा', बॉडर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील ने कई हिट फिल्मों को करने से मना कर दिया था।

Priti KushwahaSat, 8 March 2025 08:58 PM
1/7

सुनील शेट्टी ने ठुकराई ये 6 फिल्में

90 के दशक के जाने माने एक्टर सुनील शेट्टी थे ने बतौर एक्शन हीरो इंडस्ट्री में एंट्री की थी। सुनील ने अपने करियर में 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'धड़कन', 'मोहरा', बॉडर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील ने कई हिट फिल्मों को करने से मना कर दिया था। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में?

2/7

वेलकम बैक

वेलकम बैक में सुनील और जॉन अब्राहम को अज्जू का लीड रोल ऑफर हुआ था। बाद में जब जॉन ने इस रोल के लिए हामी भर दी तो सुनील को हनी का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। बाद में इसे शाइनी आहूजा ने किया।

3/7

एक्शन जैक्सन

अजय देवगन स्टारर एक्शन जैक्सन में भी सुनील को विलेन का रोल ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने मना दिया। बाद में ये रोल तमिल एक्टर अनादराज ने किया था।

4/7

ऐलान

सुनील शेट्टी ने अपने बिजी शेड्यूल के चलते ऐलान फिल्म को करने से मना कर दिया था। बाद में ये एक्शन थ्रिलर फिल्म अक्षय कुमार के हाथ लगी।

5/7

भागम भाग

कॉमेडी मूवी भागम भाग काफी पसंद की गई थी। ये फिल्म सुनील शेट्टी को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने गोविंदा के लिए इसे मना कर दिया था। क्योंकि गोविंदा अपनी वापसी के लिए एक अच्छी फिल्म की तलाश में थे। बाद में इसमें अक्षय कुमार और परेश रावल की केमिस्ट्री ने धमाल मचा दिया।

6/7

सिंह इज किंग

सुनील शेट्टी को सिंह इज किंग में अक्षय कुमार के अपोजिट लखन सिंह का निगेटिव रोल ऑफर हुआ था। लेकिन किसी वजह से उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। बाद में इस रोल को सोनू सूद ने निभाया।

7/7

लाल बादशाह

अमिताभ बच्चन की फिल्म लाल बादशाह साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में ठाकुर दयाल सिंह का निगेटिव रोल सुनील शेट्टी को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया, जिसे बाद में अमरीश पुरी ने निभाया। इसमें मनीषा कोइराला लीड रोल में थीं।