salman khan grand eid party pictures, sonali bendre, sonakshi sinha stars attended see pics सलमान खान की ईद पार्टी में शामिल हुई सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख समेत ये स्टार्स भी पहुंचे
Hindi Newsगैलरीमनोरंजनसलमान खान की ईद पार्टी में शामिल हुई सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख समेत ये स्टार्स भी पहुंचे

सलमान खान की ईद पार्टी में शामिल हुई सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख समेत ये स्टार्स भी पहुंचे

  • सलमान खान ने अपनी फिल्म सिकंदर की रिलीज के साथ अपने करीबियों के लिए एक ग्रैंड ईद की पार्टी का भी आयोजन किया था। इस ग्रैंड पार्टी में एक्टर के दोनों भाई, बहनों और उनके परिवार के अलावा फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से भी सेलेब्रिटी पहुंचे। सोशल मीडिया पर इस ग्रैंड ईद पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Usha ShrivasTue, 1 April 2025 06:38 AM
1/8

सलमान खान की ईद पार्टी

सलमान खान हर साल ईद पर अपने कुछ खास के लिए ईद की पार्टी रखते हैं। इस बार ये पार्टी और ज्यादा ग्रैंड थी क्योंकि दबंग खान की फिल्म सिकंदर भी एक दिन पहले थिएटर में दस्तक दे चुकी हैं। सलमान की ईद की पार्टी में नामी सेलेब्रिटी शामिल हुए।

2/8

सलमान खान की ग्रैंड एंट्री

सलमान खान ने अपने घर पर ईद मनाने के बाद करीबियों के लिए रखी ईद पार्टी में कुछ इस अंदाज में शामिल हुए। एक्टर ने ब्लू डेनिम जीन्स, ओवर शर्ट और ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई थी। पैपराजी के सामने ऐसे पोज भी किया।

3/8

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी रजिस्टर मैरिज के बाद पहली बार ऐसे साथ में ईद मना रहे हैं। दोनों ही सलमान के सबसे खास में शामिल है और ईद के जश्न पर एक्टर के साथ शामिल हुए। इस मौके पर दोनों ऑफ वाइट आउटफिट में नजर आए।

4/8

रितेश देशमुख और जेनेलिया

एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया का रिश्ता न सिर्फ सलमान के साथ है बल्कि पूरे खान परिवार के साथ स्पेशल कनेक्शन है। स्टार कपल इस ईद पार्टी में शामिल हुए। एक्टर ने पैपराजी का ऐसे हाथ जोड़कर धन्यवाद किया।

5/8

सोनाली बेंद्रे

सोनाली बेंद्रे को पार्टीज में नहीं देखा जाता है। लेकिन सलमान की ईद पार्टी में एक्ट्रेस इस खूबसूरत गुलाबी सूट सेट में पहुंची। एक्ट्रेस के साथ पर नीले रंग का ब्लास्टर देखा जा सकता है। हाथ में चोट के बावजूद एक्ट्रेस इस पार्टी का हिस्सा बनीं।

6/8

अरबाज खान और शूरा खान

अरबाज अपनी पत्नी शूरा के साथ ईद पार्टी का हिस्सा बने थे। हालांकि, हमेशा की तरह शूरा ने कैमरे के सामने आने से मना कर दिया। बाद में अरबाज ने सोलो पोज दिए।

7/8

सुनील ग्रोवर और पत्नी आरती

ऐसा कम ही देखा गया है जब कोमेडिया एक्टर सुनील ग्रोवर अपनी पत्नी के साथ देखे गए हो। पत्नी आरती भी सुनील के साथ सलमान खान की ग्रैंड ईद पार्टी का हिस्सा बनीं। दोनों ने पैपराजी के सामने पोज भी किया।

8/8

सोहेल खान और योहान खान

सोहेल खान अपने छोटे बेटे योहान खान के साथ भाईजान सलमान खान की ईद पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर के हाथों पर भी प्लास्टर दिखा। सोहेल ने बेटे के साथ पोज किया।