साल 2002 में एक हॉरर फिल्म रिलीज हुई थी। यह फिल्म उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
इस फिल्म को बॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म ने बॉलीवुड में फिर से हॉरर फिल्मों के दौर को शुरू किया।
क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम था राज। फिल्म में डिनो मोरिया और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
आईएमडीबी के मुताबिक बॉलीवुड में हॉरर फिल्में बनाने के लिए जाने जाने वाले रामसे ब्रदर्स अपना जादू खो चुके थे। कई सालों से बॉलीवुड में कोई हॉरर फिल्म नहीं बनी थी, लेकिन राज की सफलता के बाद कई फिल्म निर्माता हॉरर फिल्में बनाने के लिए प्रेरित हुए।
राज डिनो मोरिया की दूसरी फिल्म थी। साल 1999 में आई फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद डिनो मोरिया ने तीन साल का ब्रेक लिया।
ब्रेक के बाद डिनो मोरिया ने राज की जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉबस्टर साबित हुई थी। उस साल कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हुई थीं। डिनो मोरिया की फिल्म ने कई बड़े स्टार्स को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया था।
फिल्म के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट करीब 5.25 करोड़ था। वहीं, फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में करीब 36.75 करोड़ की कमाई की थी।
उस साल सलमान खान, शाहरुख खान (हम आपके हैं कौन), अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की फिल्म (आंखें), ऋतिक रोशन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर की फिल्म (मुझसे दोस्ती करोगे) और अजय देवगन (दीवानगी) जैसे बड़े स्टार्स की फिल्म रिलीज हुई थी।