टीवी के जाने-माने कलाकार पार्थ समथान आज अपना 31वां जन्मदिन (Parth Samthaan Birthday) मना रहे हैं। पार्थ की निजी जिंदगी इतनी कंट्रोवर्सियल रही है कि अब तक कई लोगों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) समेत कुल 7 हसीनाओं (Parth Samthaan Love Affairs) के साथ पार्थ का नाम जुड़ा था। इसके अलावा टीवी के एक जाने-माने प्रोड्यूसर के साथ भी उनके अफेयर के किस्से सामने आए थे।
अरिहा अग्रवाल (Ariah Agarwal)- एक्ट्रेस अरिहा अग्रवाल ने पार्थ समथान के साथ एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी के 2 में काम किया था। शो के दौरान ही दोनों को कई बार साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जा चुका था। जिसके बाद से दोनों के लिंकअप की खबरें आग की तरह फैली थी। बाद में अरिहा की ओर से यह बयान आया कि पार्थ सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं।
दिशा पाटनी (Disha Patani)- पार्थ समथान और दिशा पाटनी स्ट्रगल के दिनों में करीब आए थे। दोनों तीन साल तक साथ थे और फिर दोनों की राहें अलग हो गईं। पार्थ और दिशा के रिश्ते के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।
एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes)-एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान की केमेस्ट्री ने तो कसौटी जिंदगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2) में आग ही लगा दी थी। दोनों को लोगों ने साथ में काफी पसंद भी किया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इनके अफेयर का दावा किया गया।
ईशान्या माहेश्वरी (Eshanya Maheshwari)-कसौटी जिंदगी के 2 के दौरान ही पार्थ समथान और एरिका फर्नांडिस के ब्रेकअप की खबर सामने आने लगी थी। इसके बाद दीवाली पार्टी में पार्थ को ईशान्या माहेश्वरी के घर पर धमाल मचाते हुए देखा गया था। इसके बाद से इनके रिलेशनशिप की भी चर्चा हुई थी।
नीति टेलर (Niti Taylor)- कैसी ये यारियां की शूटिंग के समय नीति टेलर और पार्थ समथान के करीब आने की खबरें सामने आई थी। नीति और पार्थ ने अपने लिंकअप की खबरों पर लम्बे समय तक चुप्पी ही साधे रखी थी।
खुशहाली कुमार (Khushali Kumar)-खुशहाली कुमार के साथ पार्थ समथान को दो म्यूजिक वीडियो में देखा जा चुका है। ऑफस्क्रीन भी इनकी केमेस्ट्री इतनी शानदार थी कि लोग इनके अफेयर का अनुमान लगाने लगे थे।
स्कारलेट रोज (Scarlett Rose)-रिएलिटी शो स्टार स्कारलेट रोज और पार्थ समथान का नाम भी जुड़ चुका है। दोनों को कई बार साथ में वेकेशन मनाते हुए देखा गया है। वैसे आपको बता दें कि दोनों महज एक अच्छे दोस्त हैं।
विकास गुप्ता (Vikas Gupta)-टीवी प्रोड्यूसर और बिग बॉस फेम विकास गुप्ता के साथ भी पार्थ समथान का नाम जुड़ चुका है। दोनों के रिश्ते पर तो एकता कपूर भी मुहर लगा चुकी थी। विकास और पार्थ की कुथ बेडरूम तस्वीरें भी लीक हुई थीं, जिसके बाद खूब हंगामा हुआ था।