प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म कल्कि 2898 एडी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने के बाद ट्विटर पर ऑडियंस के रिएक्शन भी आने लगे हैं। दर्शकों को ये साइंस फिक्शन फिल्म बहुत पसंद आ रही है। अगर आप साइंस फिक्शन के शौकीन हैं तो हम आपको बता रहे हैं हॉलीवुड की 7 ऐसी साइ-फाई फिल्में जिन्हें देखकर आपका सिर घूम जाएगा।
यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस स्पैनिश सोशल साइंस फिक्शन फिल्म एक वर्टिकल जेल के कॉनसेप्ट को दिखाती है जहां कैदियों की तीन अलग-अलग हिस्से में बांटा गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि सबसे पहले ऊपर वाले खाएंगे। उनका छोड़ा हुआ उससे नीचे वाले खाएंगे।अगर वहां कुछ खाने को बच जाता है तो तीसरे दर्जे के लोग खाते हैं।
यह एक साइंस फिक्शन एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। इसमें ओक्जा एक सुअर जैसा दिखने वाला बड़ा जानवर है। ये पूरी कहानी ओक्जा को बचाने पर आधारित है। आप यह फिल्म देखकर जरूर रोमांच से भर जाएंगे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी।
यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक थेरपिस्ट है जो अपने मरीजों के सपनों को देख सकती है। वो ऐसा इसलिए करता है ताकि उसके मरीजों को बेहतर मदद हो पाए। थेरपिस्ट ऐसा एक मशीन की मदद से कर पाती है। फिल्म में देखिए क्या होता है जब यह मशीन गलत हाथों में पड़ जाती है। यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट करके देख सकते हैं।
यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। यह एक अंग्रेजी भाषा की फ्रेंच साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में एक ड्रग की मदद से लूसी के पास कुछ ऐसी शक्तियां आ जाती हैं जो आम लोगों में नहीं होती है। लूसी टेलीपैथी , टेलीकिनेसिस और दर्द महसूस न करने की क्षमता डेवलेप कर लेती है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम या जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। टेनेट दो समय कालों की कहानी है। यह फिल्म भविष्य और प्रेसेंट के बीच साइंस को किस तरह हथियार बनाया जाता है इसको दिखाती है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक महीला की कहानी है जो क्रायोजेनिक चैंबर में बंद है और उसे कुछ भी याद नहीं है। चैंबर में ऑक्सीजन खत्म होने वाली है। ऑक्सीजन खत्म होने से पहले क्या चैंबर से निकल पाएगी महिला? इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।