Hindi Newsगैलरीमनोरंजनहिरोइन से लेकर द डर्टी पिक्चर तक, इन फिल्मों ने दिखाई ग्लैमरस इंडस्ट्री की सच्चाई

हिरोइन से लेकर द डर्टी पिक्चर तक, इन फिल्मों ने दिखाई ग्लैमरस इंडस्ट्री की सच्चाई

कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिसमें आपको ग्लैमरस और बॉलीवुड इंडस्ट्री का सच देखने को मिला होगा। इसमें करीना कपूर खान से लेकर विद्या बालन तक की फिल्म शामिल है।

Sushmeeta SemwalWed, 18 Sep 2024 05:30 PM
1/8

बॉलीवुड फिल्में

बॉलीवुड में कई मुद्दों पर फिल्म बनी है। ऐसी ही कुछ फिल्में हैं जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री या ग्लैमर का सच दिखाया गया है। इन फिल्मों को क्रिटिकली भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। तो चलिए बताते हैं आपको उन फिल्मों के बारे में।

2/8

हिरोइन

करीना कपूर खान की फिल्म हिरोइन में दिखाया गया है कि कैसे एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस को पब्लिक फिगर होने की वजह से पर्सनल लाइफ में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं इसके बाद उसे प्रोफेशनली भी क्या झेलना पड़ता है यह परफेक्ट स्टोरी है।

3/8

लक बाय चांस

लक बाय चांस में बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया के पीछे का अंधेरा दिखाया गया है। इसमें कोंकणा सेन शर्मा ने एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाया है जिसे एक प्रोड्यूसर कॉम्प्रोमाइज करने के लिए बोलता है। इसके अलावा फिल्म में फरहान अख्तर भी हैं और वह भी एक्टर बनने के लिए स्ट्रगल करते हैं।

4/8

द डर्टी पिक्चर

द डर्टी पिक्चर एक बोल्ड फिल्म थी जिसमें विद्या बालन लीड रोल में थी। इस फिल्म में विद्या ने दिवंगत साउथ इंडियन एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। इसमें ना सिर्फ सिल्क की स्टोरी दिखाई गई है बल्कि यह भी दिखाया गया है कि एक्टिंग की दुनिया में क्या-क्या होता है।

5/8

ओम शांति ओम 

वैसे तो यह फिल्म दो लवर्स की स्टोरी है, लेकिन इसमें भी फिल्म इंडस्ट्री का एक चेहरा दिखाया है कि कैसे एक डायरेक्टर अपनी फिल्म के लिए गर्लफ्रेंड को मार देता है। इतना ही नहीं अपने ग्रैंड सेट तक को जला देता है।

6/8

पेज 3

पेज 3 में पॉलिटिक्स, फैशन औप एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दिक्कतों को दिखाया गया है जैसे कास्टिंग काउच, फेक सेलिब्रिटी पर्सोना। फिल्म की रिलीज को 17 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी फिल्म को काफी पसंद किया जाता है।

7/8

कागज के फूल 

यह पहली फिल्म थी जिसमें सिनेमास्कोप का इस्तेमाल किया गया था। इसमें दिखाया गया है कि फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए क्या स्ट्रगल करना पड़ता है और कैसे एक डायरेक्टर फेम खोने की वजह से कैसे लाइफ जीता है।

8/8

फैशन

फैशन फिल्म में फैशन इंडस्ट्री की कहानी दिखाई है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक छोटे शहर से फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाने वाली लड़की को इंडस्ट्री में क्या-क्या झेलना पड़ता है। इतना ही नहीं कैसे इस इंडस्ट्री में कब कोई टॉप से नीचे गिर जाए पता नहीं।