Hindi Newsगैलरीमनोरंजनऑनस्क्रीन बेस्ट कपल हैं शाहरुख खान और काजोल, दोनों की इन फिल्मों को नहीं कर सकते मिस

ऑनस्क्रीन बेस्ट कपल हैं शाहरुख खान और काजोल, दोनों की इन फिल्मों को नहीं कर सकते मिस

शाहरुख खान और काजोल की आज उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जो आज भी दोनों के फैंस की फेवरेट हैं।

Sushmeeta SemwalThu, 12 Sep 2024 06:10 PM
1/7

शाहरुख खान और काजोल

शाहरुख खान और काजोल बॉलीवुड की बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी में से एक है। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। साल 1993 में दोनों ने पहली फिल्म में काम किया था और लास्ट 2015 में दोनों ने साथ में काम किया था।

2/7

बाजीगर

शाहरुख खान और काजोल की पहली फिल्म थी बाजीगर। इस फिल्म में शाहरुख ने अजय का किरदार निभाया था जो अपने पिता की बर्बादी का बदला लेने आता है एक बिजनेसमैन से जिसकी 2 बेटियां हैं। इसमें शिल्पा ने सीमा का किरदार निभाया और काजोल ने प्रिया का। वह दोनों बहनों से प्यार का नाटक करता है। प्रिया अपनी बहन का कातिल ढूंढती है। फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरी है।

3/7

करण-अर्जुन

इसके बाद शाहरुख और काजोल फिल्म करण-अर्जुन में नजर आए। इस फिल्म में 2 भाई की कहानी दिखाई गई है कि कैसे दोनों मर जाते हैं और फिर दोनों का दूसरा जन्म होता है। शाहरुख की लवर का किरदार काजोल ने निभाया। दोनों का गाना ये काली-काली आंखें भी हिट था।

4/7

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

शाहरुख और काजोल फिर सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में नजर आए। इस फिल्म के बाद से तो दोनों ऑनस्क्रीन बेस्ट कपल बन गए थे। फिल्म में दोनों के किरदार का नाम था राज और सिमरन। आज भी जब बॉलीवुड की लव स्टोरी फिल्म की बात होती है तो इसका नाम जरूर आता है।

5/7

कुछ-कुछ होता है

कुछ-कुछ होता है में शाहरुख खान और काजोल की स्टोरी से कहानी शुरू होती है। दोनों पहले दोस्त होते हैं और काजोल जो अंजलि का किरदार निभाती हैं उन्हें शाहरुख के किरदार यानी राहुल से प्यार हो जाता है। हालांकि फिर बीच में आती हैं टीना और इस किरदार को रानी मुखर्जी ने निभाया था। राहुल और टीना की शादी हो जाती है, लेकिन फिर टीना का निधन हो जाता है और फिर दोनों की बेटी राहुल और अंजली को साथ कर देती है। एक बार फिर शाहरुख और काजोल ही साथ हो जाते हैं फिल्म में।

6/7

माई नेम इस खान 

शाहरुख और काजोल ने माई नेम इस खान में भी काम किया है। इस फिल्म में शाहरुख एक बीमारी से पीड़ित होते हैं। इसमें भी दोनों की कैमिस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद किया था क्योंकि काफी समय बाद दोनों साथ नजर आए थे।

7/7

दिलवाले 

शाहरुख और काजोल लास्ट साथ में फिल्म दिलवाले में नजर आए थे जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन भी थे, लेकिन काजोल-शाहरुख की जोड़ी के सामने इनकी जोड़ी फीकी पड़ गई थी।