Hindi NewsगैलरीमनोरंजनSaif Ali Khan Movies: जब पर्दे पर खलनायक बन सैफ ने उड़ाए फैंस के होश, क्या आपने देखी हैं ये फिल्में?

Saif Ali Khan Movies: जब पर्दे पर खलनायक बन सैफ ने उड़ाए फैंस के होश, क्या आपने देखी हैं ये फिल्में?

  • जाह्नवी कपूर की फिल्म देवरा पार्ट 1 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सैफ अली खान विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

Harshita PandeySat, 14 Sep 2024 08:35 AM
1/7

देवरा पार्ट 1

सैफ अली खान जल्द ही बड़े पर्दे पर विलेन की भूमिका में नजर आनेवाले हैं। सैफ देवरा पार्ट 1 में खलनायक का रोल निभा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब सैफ पर्दे पर विलेन की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले भी सैफ बड़े पर्दे पर विलेन बन छा चुके हैं। क्या आपने देखी हैं सैफ अली खान की ये फिल्में?

2/7

ओमकारा

साल 2006 में फिल्म ओमकारा रिलीज हुई थी। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म में हर कोई सैफ अली खान को देख हैरान रह गया था। सैफ ने इस फिल्म में 'लंगड़ा त्यागी' नाम के खलनायक की भूमिका निभाई थी।

3/7

लाल कप्तान

यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.2 थी। फिल्म में सैफ ने गोसाईं नाम के शिकारी की भूमिका निभाई थी।

4/7

ताण्हाजी

सैफ अली खान ने इस फिल्म में उदयभान सिंह की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में सैफ अली के साथ अजय देवगन नजर आए थे। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.5 है।

5/7

कुर्बान

साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ करीना कपूर नजर आई थीं। इस फिल्म में सैफ ने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई थी।

6/7

तांडव

यह एक वेब सीरीज थी। इस सीरीज में सैफ अली खान ने समर प्रताप की भूमिका निभाई थी। सत्ता की लालाच में समर अपने पिता की हत्या कर देता है। सैफ अली खान के इस लुक को खूब पसंद किया गया था।

7/7

आदिपुरुष

पिछले साल फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई थी। इस फिल्म की बहुत आलोचना हुई थी। हालांकि, सैफ अली खान को इस फिल्म में रावण का किरदार निभाते देखा गया था। सैफ अली का लुक इस फिल्म में बहुत अलग था।