bollywood actor vijay varma new house inside pictures see here बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा का नया घर अंदर से दिखता है ऐसा, आम घरों जैसी है सजावट
Hindi Newsफोटोमनोरंजनबॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा का नया घर अंदर से दिखता है ऐसा, आम घरों जैसी है सजावट

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा का नया घर अंदर से दिखता है ऐसा, आम घरों जैसी है सजावट

बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने हाल में अपना नया घर खरीदा है। फराह खान ने अपने व्लॉग में एक्टर का घर दिखाया है जो खूबसूरत है। एक्टर ने इंडस्ट्री में इतने सालों के बाद ये छोटा, आलीशान घर लिया है जो अंदर से ऐसा दिखता है।

Usha ShrivasMon, 19 May 2025 10:50 PM
1/8

विजय वर्मा का घर

विजय वर्मा ने गली बॉय, डार्लिंग्स, पिंक जैसी फिल्में की हैं। इतने सालों की मेहनत के बाद एक्टर अब अपने खुद के घर में रह रहे हैं जो अंदर से खूबसूरत है। फराह खान ने अपने व्लॉग में एक्टर का घर दिखाया।

2/8

हॉल

ये विजय वर्मा के घर का हॉल है को बालकनी से जुड़ा हुआ है। बाहर से ठंडी हवा घर में आती है। ये एक्टर के घर का सबसे खास एरिया है। यहां वो अपने दोस्तों के साथ भी वक्त बिताते हैं।

3/8

फर्नीचर

ये विजय वर्मा के हॉल में इस्तेमाल किया हुआ फर्नीचर है। एक्टर ने फैंसी आइटम का इस्तेमाल नहीं किया है। साधारण सी चीज़ों से घर सजाया हुआ है।

4/8

किचन

ये विजय वर्मा के नए घर का चमकता हुआ किचन है। ब्लैक प्लेटफार्म है। साथ ही बालकनी से जुड़ा हुआ है। यहीं पर फराह और दिलीप ने अपना कुकिंग वीडियो बनाया था।

5/8

डाइनिंग एरिया

ये विजय के घर का डाइनिंग एरिया है जहां उन्होंने एक टेबल और कुर्सियां लगाई हुई है। यहां फैंसी आइटम नहीं है। सिर्फ लाइट्स से घर चमक रहा है।

6/8

टीवी रूम

ये एक्टर टीवी रूम है। जब भी वो घर पर होते हैं तो अपना अधिकतर समय कुछ खास देखने में बिताते हैं। उन्होंने इस रूम में म्यूजिक सिस्टम और प्लांट्स भी लगाए हुए हैं।

7/8

बेडरूम

ये विजय वर्मा का बेडरूम है जो बेहद साधारण है। ये रूम भी बालकनी से जुड़ा हुआ है। ये ओवर डेकोरेटिव नहीं है लेकिन सुकून भरा है।

8/8

बालकनी

बालकनी फराह खान और विजय वर्मा घर की बालकनी में खड़े होकर ठंडी हवा को एन्जॉय कर रहे हैं। ये एक्टर के लिए घर का सबसे खास हिस्सा है। ( ये सभी तस्वीरें फराह खान के व्लॉग से लिए गए हैं।)