Hindi Newsगैलरीमनोरंजनभूल भुलैया 3 या सिंघम अगेन, बुक माय शो पर किस फिल्म की है ज्यादा हाइप?

भूल भुलैया 3 या सिंघम अगेन, बुक माय शो पर किस फिल्म की है ज्यादा हाइप?

आइए आपको बताते हैं कि साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ में से हाइप किसकी ज्यादा है।

Vartika TolaniMon, 16 Sep 2024 11:55 AM
1/7

भूल भुलैया 3, सिंघम अगेन

दिवाली के मौके पर कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' और अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि बुक माय शो पर दोनों में से किस फिल्म की हाइप ज्यादा है।

2/7

एक्शन फिल्म है ‘सिंघम अगेन’

'सिंघम अगेन', 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। ये फिल्म 1 नवंबर के दिन रिलीज होगी। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार हैं।

3/7

हॉरर कॉमेडी फिल्म है ‘भूल भुलैया 3’

‘भूल भुलैया 3’ भी ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नजर आएंगी।

4/7

बुक माय शो का रिजल्ट

बुक माय शो पर इस फिल्म 33,700 लोगों ने इस फिल्म अपनी दिलचस्पी दिखाई है।

5/7

‘भूल भुलैया 3’ में कितने लोगों ने दिखाई दिलचस्पी

वहीं ‘भूल भुलैया 3’ में बुक माय शो के 31,500 लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है।

6/7

नहीं टलेगा क्लैश

पहले कहा जा रहा था कि क्लैश को टालने के लिए दोनों में से किसी एक फिल्म की रिलीज डेट बदल दी जाएगी। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में यह क्लैश पक्का समझा जा रहा है।

7/7

हिट रही हैं दोनों फ्रेंचाइजी

बता दें, दोनों फ्रेंचाइजी हिट साबित हुई हैं। दोनों फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। यही कारण है कि दोनों फिल्में साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्में हैं।