Bhojpuri Stars Real Name From Ravi Kishan To Monalisa Rani Chatterjee Khesari lal yadav Nirahua Bhojpuri Stars Real Name: रानी चटर्जी से रवि किशन तक, नहीं जानते होंगे भोजपुरी स्टार्स के असली नाम
Hindi NewsफोटोमनोरंजनBhojpuri Stars Real Name: रानी चटर्जी से रवि किशन तक, नहीं जानते होंगे भोजपुरी स्टार्स के असली नाम

Bhojpuri Stars Real Name: रानी चटर्जी से रवि किशन तक, नहीं जानते होंगे भोजपुरी स्टार्स के असली नाम

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक स्टार्स हैं, जिनकी एक्टिंग और स्टाइल पर लोग जान देते हैं। भोजपुरी एक्टर्स और एक्ट्रेस अपने नाम से काफी मशहूर हैं, लेकिन क्या आप इन स्टार्स के असली नाम जानते...

Deepali SrivastavaSat, 18 June 2022 05:40 PM
1/8

bhojpuri stars real name

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स आज देशभर में मशहूर हैं। फिल्मों में आने के बाद स्टार्स अपने नाम बदल लेते हैं, कुछ और रख लेते हैं। लेकिन भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स अपने फैंस के दिए हुए नामों से भी मशहूर हैं। जी हां, भोजपुरी स्टार्स के असली नाम कुछ और हैं लेकिन फैंस उन्हें किसी और नाम से जानते हैं। तो चलिए आज हम आपको इन सितारों के असली नाम बताते हैं।

2/8

khesari lal yadav

भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता खेसारी लाल यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं है। खेसारी की फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन इनका असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है। जिसे शायद ही कोई जानता हो।

3/8

monalisa

एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक अपने बोल्ड अंदाज से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास था, लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने नाम बदल लिया था।

4/8

dinesh lal yadav

भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव को लोग निरहुआ के नाम से ज्यादा जानते हैं। जबकि एक्टर का नाम निरहुआ असली नहीं है। उनका नाम दिनेश लाल यादव है। फैंस उन्हें प्यार से निरहुआ बुलाते हैं।

5/8

rani chatterjee

एक्ट्रेस रानी चटर्जी का असली नाम साबिहा शेख है और रानी मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखती हैं। फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' के मेकर्स ने रानी का नाम बदलकर रख दिया था।

6/8

ravi kishan

भोजपुरी सिनेमा जगत में रवि किशन ने अपनी अलग पहचान बनाई है और हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है। रवि किशन गोरखपुर से बीजेपी सांसद भी हैं। लेकिन क्या आपको पता है उनका असली नाम रविंद्रनाथ शुक्ला है।

7/8

arvind akela

भोजपुरी के जाने-माने सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला को लोग कल्लू के नाम से जानते हैं। भोजपुरी स्टार कल्लू का असली नाम अरविंद अकेला ही है लेकिन फैंस उन्हें कल्लू के नाम से जानते हैं।

8/8

pradeep pandey chintu

एक्टर प्रदीप पांडेय को लोग चिंटू पांडेय के नाम से जानते हैं। एक्टर चिंटू के नाम से ही मशहूर हैं और आज भी उनके फिल्मों के पोस्टर पर यही नाम छपता है। लेकिन उनका असली नाम प्रदीप पांडे ही है और उन्हें एक्शन हीरो भी कहा जाता है।